Samachar Nama
×

IPL 2023 Auction में Ben Stokes पर ये टीम लगाएगी जरूर दांव, किसी भी कीमत पर चाहेगी खरीदना
 

चोट के बाद  वापसी करते ही  Ben Stokes ने  मचाया तहलका,  गेंद और बल्ले से किया  शानदार प्रदर्शन

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में होती है। बेन स्टोक्स किसी भी टीम के लिए  मैच विनर साबित होते हैं ।हाल ही में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को टी 20 विश्व कप 2022 का खिताब दिलाने  का काम किया। उन्होंने फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिसके दम पर इंग्लैंड को जीत मिली । बता दें कि बेन स्टोक्स अब ऑक्शन में होंगे ।

IND VS BAN: बांग्लादेश दौरे के बीच इस भारतीय खिलाड़ी पर लटकी तलवार, हर हाल में करना होगा दमदार प्रदर्शन
 

IPL 2023 में Cameron Green से लेकर Ben Stokes तक…, इन 5 खिलाड़ियों पर जमकर बरसेंगे पैसे, करोड़ों की बोली लगना तय

आईपीएल 2023 के ऑक्शन में बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी पर कई टीमें दांव लगा सकती है, लेकिन सबसे ज्यादा पंजाब  किंग्स की नजर इस  इंग्लिश ऑलराउंडर पर रहने वाली हैं। पंजाब  किंग्स की यह पूरी कोशिश रहने वाली है कि  बेन स्टोक्स उनके खेमे में शामिल हों। हालांकि बेन स्टोक्स पर बाकी टीमों  की नजरें भी रहने वाली हैं, ऐसे में पंजाब किंग्स के लिए उन्हें खरीदना आसान नहीं होगा।

विश्व विजेता कप्तान Kapil Dev ने दिया विवादित बयान, IPL को लेकर कह दी ऐसी बात
 

Ben Stokes---1-1101-1-1-1

आईपीएल 2022 ऑक्शन के तहत बेन स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रहने वाला है। बता दें कि  बेन स्टोक्स ने  आईपीएल में अब तक 42 मैच खेले हैं जिनमें वह 920 रन बना सके हैं। बेन स्टोक्स ने इस दौरान दो शतक और इतने  ही अर्धशतक जड़े हैं।

खराब फॉर्म से जूझ रहे Rohit Sharma के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टूट गया 9 साल से चला आ रहा ये सिलसिला  
 

Ben Stokes T200-1-11

इसके साथ ही बेन स्टोक्स  ने आईपीएल में गेंदबाजी से  भी कमाल किया है। आईपीएल में बेन स्टोक्स  28 विकेट चटका चुके हैं।राजस्थान रॉयल्स जैसी टीम के लिए बेन स्टोक्स  ने अपना जलवा दिखाया है।ऐसे में वह इस लीग के तहत  एक बार फिर धमाकेदार  प्रदर्शन कर सकते हैं।बता दें कि  ऑक्शन में ही बेन स्टोक्स पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।
Ben Stokes T200-1-11

Share this story