Samachar Nama
×

T20 World Cup 2022 महारिकॉर्ड के करीब 'हिटमैन' Rohit Sharma, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज 
 

IND VS AUS 2nd T20 Highlights rohit Sixes0--1-11111111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टी 20 विश्व कप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान और हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। रोहित शर्मा ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं जिसे विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज भी अपने नाम नहीं कर पाए हैं। रोहित महारिकॉर्ड अपने नाम करके दिग्गजों को पीछे छोड़ने वाले हैं ।

 T20 WC 2022 कितने बजे से शुरु होगा IND vs BAN मैच, जानिए मुकाबले की टाइमिंग और कैसे देख पाएंगे लाइव
ये 3 खिलाड़ी है Rohit Sharma के बाद टीम इंडिया की कप्तानी के प्रबल दावेदार, इस खिलाड़ी का तो लगभग तय है बनना

बुधवार 2 नवंबर को एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा अगर 4 छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के पूरे कर लेंगे। यही नहीं वह ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

IND vs BAN T20 World Cup बांग्लादेश एडिलेड में पहले भी कर चुकी है उलटफेर, टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी
Rohit Sharma Record: छक्कों के बड़े रिकॉर्ड को तोड सकते है हिटमैन रोहित शर्मा, सिर्फ इतने छक्के और बन जाऐंगे नंबर 1

मौजूदा वक्त में हिटमैन रोहित शर्मा के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 496 छक्के हैं,अब रोहित 4 छक्के लगाते हुए 500 छक्के के आंकड़ों को छू लेंगे। वैसे सर्वाधिक 553 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं, क्रिस गेल के बाद रोहित शर्मा  500 अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर  से लेकर महेंद्र सिंह धोनी जैस महान खिलाड़ी अपने करियर में 500 छक्के लगाने की उपलब्धि अपने नाम नहीं कर सके।

 IND vs BAN, T20 WC 2022 एडिलेड के मौसम ने अचानक ली करवट, जानिए मैच में बारिश ख़लल डालेगी या नहीं
 

rohit0-1-1

यही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली 500 छक्के के आंकड़े से अभी काफी दूर हैं । महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान 359 छक्के जड़े, वहीं सचिन ने 264 और  विराटकोहली  भी 264 चक्के जड़ चुके हैं। रोहित एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं,जब वह मैदान पर टिक जाते हैं तो छक्के और चौकों की बरसात कर देते हैं। IND VS AUS 2nd T20 Highlights rohit Sixes0--1-11111111111

Share this story