Samachar Nama
×

Suryakumar Yadav ने बड़ी उपलब्धि हासिल की, विराट और रोहित जैसे दिग्गज बल्लेबाज छूट गए पीछे 

ICC T20 Ranking Batsman: आईसीसी रैंकिंग में Suryakumar Yadav ने लगाई रिकॉर्ड छलांग, 44 स्थान आगे आकर टॉप 5 में शामिलICC T20 Ranking Batsman: आईसीसी रैंकिंग में Suryakumar Yadav ने लगाई रिकॉर्ड छलांग, 44 स्थान आगे आकर टॉप 5 में शामिल

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं । हाल ही में पहले एशिया कप और इसके बाद टी 20 विश्व कप में भी  सूर्या का जलवा देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस साल बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। सूर्यकुमार यादव ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने के साथ ही दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है, जिनमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं।

T20 World Cup में हार के बाद मचा हाहाकार, BCCI ने पूरी सिलेक्शन कमेटी को किया बर्खास्त
 


SuryaKumar Yadav ind vs wi

 सूर्यकुमार यादव 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।सूर्यकुमार यादव ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में  रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।साल 2022 के तहत  सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से जमकर कहर बरपाया है।

IND vs NZ शुभमन गिल का न्यूजीलैंड के खिलाफ क्या होगा गेम प्लान, खुद किया बड़ा खुलासा 

surya kumar yadav shadab khan mohammad rizwan sledging00-01-1-11

सूर्या ने इस साल 38 पारियों में 1256 रन बनाए हैं ।उनके बाद 36 पारियों में 1190 रन के साथ पंत दूसरे स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली ने 35 पारियों में 1176 रन बनाए, श्रेयस अय्यर ने 30 पारियों में 1156 रन  और रोहित शर्मा ने 38 इनिंग्स में 915 रन बनाए हैं।

IPL 2023 में कैमरून ग्रीन खेलेंगे या नहीं, कंगारू कप्तान Pat Cummins ने दिया ये बयान

SuryaKumar Yadav ind vs wi

बता दें कि सूर्यकुमार यादव टी 20 विश्व कप 2022 के तहत तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे । उन्होंने 6 पारियों में 75 की औसत से 235 रन बनाने  का काम किया। टी 20 विश्व कप 2022 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों को आराम दिया गया है, वहीं न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा सूर्यकुमार यादव भी हैं।

IND vs SA, Suryakumar Yadav की दूसरे ODI में जगह पक्की, इस खिलाड़ी को बैठना पडेगा बाहर

Share this story