Samachar Nama
×

Asia Cup 2022 खिताब जीतने पर श्रीलंकाई टीम पर हुई धनवर्षा, जानिए कितनी मिली इनामी राशि

asia cup 20220--1--1--1111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात  देकर छठी बार एशिया कप का  खिताब अपने नाम किया है। दोनों टीमों के  बीच दुबई  इंटरनेशनल क्रिकेट के मैदान पर   मुकाबला खेला गया , जहां  श्रीलंका ने  23 रनों से पाकिस्तान को मात देकर खिताब पर कब्जा किया । खिताब जीतने वाली श्रीलंकाई टीम पर धनवर्षा हुई है।  खिताब जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान  दासुन शनाका को  बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने डेढ़  लाख डॉलर का चेक सौंपा  ।

Asia Cup 2022 में इन टॉप 5 गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट,  सूची में टॉप पर भारतीय
 


asia cup 2022--01----1-1331111.PNG

इसके साथ-साथ   प्लेयर ऑफ द   मैच और प्लेयर ऑफ दी सीरीज समेत कई खिलाड़ियों को इनामी राशि मिली।एक तरह से खिलाड़ियों पर भी काफी धनवर्षा हुई है। श्रीलंका को चैंपियन बनने पर  1.5 लाख डॉलर  का चेक  दिया  गया ।अगर इसे  भारतीय रुपए के हिसाब से देखें तो यह करीब 1.2 करोड़ की राशि  होगी । इस टूर्नामेंट के लिए वानिंदु हसरंगा  का प्लेयर ऑफ दी सीरीज चुना गया ।उन्हें 15 हजार डॉलर  का चेक दिया गया।

Asia Cup 2022 फाइनल में मिली हार से आगबबूला हुए Shoaib Akhtar, पाक कप्तान समेत इन खिलाड़ियों पर साधा निशाना  

asia cup 2022--01----1-1331111.PNG

यह भारतीय रुपए क हिसाब से करीब 12 लाख रुपए होंगे ।फाइनल  के लिए  भानुका राजपक्षे को     प्लेयर ऑफ द मैच  चुना गया, राजपक्षे को  5 हजार डॉलरर  का चेक दिया गया , जबकि बेस्ट कैच ऑफ द मैच के लिए   3 हजार डॉलर का चेक दिया गया है। 

Asia Cup 2022  में पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में Virat Kohli रहे दूसरे स्थान पर

asia cup 2022--01----1-1331111.PNG

 वहीं उपविजेता  पाकिस्तान को इनामी राशि के तौर पर 75 हजार डॉलर (करीब 60 लाख रुपये) दिए गए हैं।श्रीलंका और पाकिस्तान  का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन ही देखने को मिला। श्रीलंका की टीम ने   पाकिस्तान को सुपर 4 राउंड के  आखिरी मैच के तहत भी मात दी थी। 

asia cup 2022--01----1-1331111.PNG


 

Share this story