Samachar Nama
×

IPL 2022 LSG vs RCB एलिमिनेटर मैच में शतक जड़कर Rajat Patidar ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

IPL 2022 LSG vs RCB एलिमिनेटर मैच में शतक जड़कर Rajat Patidar ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। लखनऊ सुपरजायंट्स के  खिलाफ  एलिमिनेटर मैच में आरसीबी के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने  धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया।लखनऊ के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार ने  49 गेंदों में शतक ठोक दिया और तीसरे नंबर  पर बल्लेबाजी करने  के लिए  उतरे रजत पाटीदार  ने  28गेंदों में फिफ्टी   पूरी  की  थी।इसके बाद  उन्होंने तेजी से रन बटोरे और   आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया।

IPL 2022 एलिमिनेटर मैच में RCB के लिए शतक जड़कर छाए Rajat Patidar, सोशल मीडिया हो हो रही है तारीफ
 


आईपीएल 2022 का ये सबसे तेज शतक भी है। आईपीएल के 15 वें सीजन के तहत रजत पाटीदार  अच्छी फॉर्म में नजर  आए हैं।    रजत पाटीदार ने शतक शतक जड़ने के साथ ही रिकॉर्ड्स की झड़ी  भी लगाई है। रजत पाटीदार  की शतकीय पारी से बने रिकॉर्ड की बात की जाए तो वह  आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले   आरसीबी खिलाड़ी वह हैं।

IPL 2022 प्लेऑफ से बाहर होने पर Shikhar Dhawan  की हुई लात-घूसों से हुई पिटाई, देखें VIDEO

आईपीएल एलिमिनेटर में शतक लगाने वाले   रजत पाटीदार पहले खिलाड़ी हैं ।आईपीएल  प्लेऑफ में  शतक लगाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी  बने हैं ।आईपीएल  2022 में सबसे तेज शतक लगााय। आईपीएल के प्लेऑफ में शतक लगाने वाले रजत पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL 2022 Eliminator, LSG vs RCB Live रजत पाटीदार ने जड़ा शतक, बैंगलोर ने लखनऊ को दिया 208 रनों का लक्ष्य

 बैंगलोर के लिए बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके ।रजत पाटीदार के शतक के दम पर ही  आरसीबी की टीम निर्धारित20 ओवर में   207 रन बनाने में सफल रही।रजत पाटीदार   काफी प्रतिभावान   खिलाड़ी हैं और  उन्होंने आईपीएल में यह साबित किया है। रजत पाटीदार   28 साल के हैं , क्रिकेट में उनका जलवा रहा है, लेकिन अब तक भारतीय टीम का  टिकट रजत को नहीं मिला।रजत पाटीदार अगर भारतीय टीम का हिस्सा बनते हैं तो वह बल्लेबाजी को मजबूत करने का काम करेंगे।


 

Share this story