Samachar Nama
×

NZ vs SL,T20 World Cup 2022 न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच होगी भिड़ंत, जानिए कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI

NZ vs SL,T20 World Cup 2022--1111222

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी20 विश्व कप 2022 में शनिवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच अहम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों ही सेमीफाइनल की रेस में हैं और आज के मैच के तहत भी जीत दर्ज करना चाहेंगी।

IND vs SA T20 World Cup 2022 रविवार को खेला जाएगा मैच, जानिए कैसा होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का प्लेइंग XI
 

NZ vs SL,T20 World Cup 2022--111

न्यूजीलैंड ने मौजूदा टूर्नामेंट में दो मैच खेले है। न्यूजीलैंड ने जहां एक मैच के तहत जीत दर्ज की , वहीं दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। श्रीलंका ने अब तक 5 मैच खेले हैं और इस दौरान तीन के तहत उसे जीत हासिल हुई। श्रीलंका ने क्वालिफायर राउंड से यहां तक का सफर तय किया है।श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच आज यहां रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल  सकती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि  दोनों टीमें प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव करेंगी।

T20 WC 2022 में भारत का सामना होगा अब दक्षिण अफ्रीका से, कब-कहां खेला जाएगा मुकाबला, जानिए मैच की टाइमिंग
 

NZ vs SL,T20 World Cup 2022--111

श्रीलंका की बात करें तो  वह  पथुम निसंका और कुसल मेंडिस को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। बिनुरा फर्नोडो चोट की वजह से बाहर हुए हैं और उनकी जगह कासुन रजिथा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। कासुन के पास ज्यादा अनुभव नहीं हैं, लेकिन अपनी प्रतिभा दिखाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।

IND vs SA दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को मिली चेतावनी , रोहित सेना ये खामी जल्द करे दूर
 

NZ vs SL,T20 World Cup 2022--111

न्यूजीलैंड की बात करें तो फिन एलेन और डेवोन  कॉनवे को प्लेइंग इलेवन में  शामिल किया जा सकता है । डेरिल मिशेल चोट की वजह से बाहर हुए थे, लेकिन अब वह फिट घोषित कर दिए गए हैं ।पर उन्हें श्रीलंका  के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। न्यूजीलैंड ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी को भी प्लेइंग  इलेवन में जगह देगी।

NZ vs SL,T20 World Cup 2022--111
संभावित  प्लेइंग इलेवन -


न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

ऑस्ट्रेलिया : पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा, कासुन रजिथा
 

Share this story