Samachar Nama
×

IPL Auction 2023 में जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी पर पानी की तरह पैसा बहा सकती है मुंबई इंडियंस, जानिए आखिर क्या है वजह
 

sikandar raza 111111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन इस महीने ही 23  दिसंबर को होने वाला है।कोच्चि में होने वाले ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस एक स्टार ऑलराउंडर को खरीदने के लिए पूरी दम लगा सकती है। बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को एक ऐसे ऑलराउंडर की तलाश है जो सातवें नंबर पर धुआंधार बैटिंग कर सके ।

PAK का  ENG ने किया सूपड़ा साफ,  Babar Azam की टीम की घर में उड़ी धज्जियां
 

sikandar raza 111111111इसलिए मुंबई इंडियंस भी जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए पूरा जोर लगा सकती है।सिकंदर रजा के पास क्रिकेट के सबसे लंबे  प्रारूप का अनुभव है और वह तूफानी बल्लेबाजी करने में माहिर है। हाल ही में हुए टी 20 विश्व कप में भी सिकंदर रजा ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर महफिल लूटी थी।

IPL 2023 Auction से इस प्लेयर ने नाम लिया वापस, सामने आई चौंकाने वाली वजह
sikandar raza 111111111बता दें कि कीरोन पोलार्ड के संन्यास के बाद से मुंबई इंडियंस को एक स्टार ऑलराउंडर की कमी खल रही  है।ऐसे में माना जा रहा है कि सिकंदर रजा मुंबई  इंडियंस के लिए  अहम साबित हो सकते हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 ऑक्शन से पहले अपने 13 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया है।

IND VS BAN: दूसरे टेस्ट के लिए ऐसा होगा टीम इंडिया का playing 11,जानिए क्या हो सकते हैं बदलाव
 

sikandar raza 111111111

नीलामी में पूरी तरह से मुंबई नई टीम तैयार करना चाहेगी । मुंबई के पास पर्स में 0.55 करोड़ की रकम बची है।ऐसे में रोहित शर्मा की टीम नीलामी में कई बड़े दांव खेल सकती है । वैसे सिकंदर रजा हाल ही में अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहे हैं ।ऐसे में उन पर सिर्फ मुंबई इंडियंस ही नहीं बल्कि और कई खिलाड़ियों की नजरें भी  रहने वाली हैं।
 

sikandar raza 111111111

Share this story