Samachar Nama
×

IPL 2022 में  Rohit Sharma पर मंडराया खतरा, लगा सकता है बैन, जानिए आखिर क्यों

IPL 2022: क्या टीम सिलेक्शन से नाखुश हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma?

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022   मुंबई इंडियंस के कप्तान  रोहित शर्मा के लिए काफी खराब चल रहा है, क्योंकि  उनकी टीम  लगातार  पांच मैच हार चुकी है। बीते दिन मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के खिलाफ  हार के साथ ही    मुंबई इंडियंस की मुश्किलें और बड़ी गई और टीम पर  स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया।

IPL 2022 पंजाब के कप्तान Mayank Agarwal हुआ आउट, तो स्टेडियम में झूम उठा अंबानी परिवार, देखें VIDEO
 

 IPL 2022 Rohit Sharma1111111111.JPG

मुंबई इंडियंस ने  स्लो ओवर रेट की गलती  दूसरी बार की और  कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया। अगर इस सीजन में मुंबई इंडियंस  यह गलती एक बार फिर करती है तो   जुर्माने के साथ-साथ कप्तान  रोहित शर्मा को एक मैच का बैन झेलना पड़ सकता है। स्लो ओवर रेट के  नियमों की  माने तो   कोई टीम सीजन में पहली बार यह गलती करती है तो  कप्तान  पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जात है  ।

IPL 2022  शर्मनाक हार के बाद MI के कप्तान Rohit Sharma समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना

IPL 2022 Rohit Sharma1111111111.JPG

वहीं दूसरी बार  यह गलती कने पर  कप्तान समेत    प्लेइंग इलेवन में शामिल  खिलाड़ियों को दंड भरना होता है। वहीं  गलती फिर दोहराने पर कप्तान  पर जुर्माने की   रकम 25 लाख हो जाती है  तो बाकी खिलाड़ियों को   6 लाख या  फिर 25 प्रतिशत मैच फीस जो कम हो उसका जुर्माना भरना पड़ता है।

IPL 2022 MI पर PBKS की जीत के बाद जानिए Points Table में क्या हुआ बड़ा बदलाव 

IPL 2022 Rohit Sharma1111111111.JPG

बता दें कि अगर कोई टीम तीसरी बार एक सीजन में यह गलती करती है तो कप्तान   पर 30 लाख रुपए के जुर्माने का साथ एक मैच का बैन और प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों पर 12 लाख  या फिर 50 प्रतिशत मैच फीस जो कम हो उसका जुर्माना लगाया जाता है। अब आने  वाले मैचों में मुंबई इंडियंस को स्लो ओवर रेट की गलती  से बचना होगा।

IPL 2022 Rohit Sharma1111111111.JPG

 

 

Share this story