IPL 2022 शर्मनाक हार के बाद MI के कप्तान Rohit Sharma समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। मुंबई इंडियंस को बीते दिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला गंवाने के साथ ही मौजूदा सीजन में लगातार 5वीं हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा समेत बाकी खिलाड़ियों पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है।आईपीएल के इस सीजन में यह दूसरी बार हुआ जब मुंबई ने तय समय के अनुसार ओवर डालने में देरी की है।
IPL 2022 MI पर PBKS की जीत के बाद जानिए Points Table में क्या हुआ बड़ा बदलाव

कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है ।आईपीएल के अधिकारिक बयान के मुताबिक , न्यूनतम ओवर रेट के अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह टीम का सीजन का दूसरा अपराध था ।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर 6 लाख रुपए या मैच फीस का 25 प्रतिशत जो भी कम हो , जुर्माना लगाया गया।आईपीएल 2022 सीजन के तहत मुंबई इंडियंस बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। मुंबई इंडियंस ने लगातार पांचवां मैच गंवाया दिया और साथ ही टीम पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा गया है।
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अब तक पांच बार खिताब जीत चुकी है ।ऐसे में उसका ऐसा प्रदर्शन देखकर हर किसी को हैरानी होती है।मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस भी मायूस है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम आने वाले मैचों में वापसी कर पाएगी , या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता है।लेकिन इतना तय है कि मुंबई इंडियंस के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।




