Samachar Nama
×

IPL Auction 2022 Live Breaking श्रेयस अय्यर हुए मालामाल, केकेआर ने 12 करोड़  25 लाख में खरीदा 

Shreyas Iyer t20

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन में केकेआर ने    श्रेयस अय्यर को  12 करोड़  25 लाख की रकम के साथ  खरीदा है ।  श्रेयस अय्यर  मौजूदा जारी नीलामी में सबसे महंगे हैं।  बता   दें कि केकेआर ने      श्रेयस अय्यर को खरीदा है और ऐसे में उन्हें कप्तानी भी फ्रेंचाइजी सौंप सकती है। केकेआर के लिए पिछले सीजन तक      इयोन मॉर्गन कप्तान थे , लेकिन  वह फ्रेंचाइजी  से अलग हो चुके हैं। कोलकाता एक ऐसे खिलाड़ी की दरकार थी जिसे कप्तान बनाया जा सके। श्रेयस  अय्यर  केकेआर के लिए  कप्तानी की  भरपाई   आसानी से कर सकते हैं।

IPL Auction 2022 Live Breaking  न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्‍ट 8 करोड़ में राजस्‍थान रॉयल्‍स के हुए  
 

Shreyas Iyer t20

 श्रेयस  अय्यर एक  बेहतरीन प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।साथ ही उन्हें आईपीएल में    कप्तानी का  अनुभवी भी रहा है। आईपीएल  2020 में  उनकी कप्तानी में ही दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था । श्रेयस  अय्यर पिछले सीजन  तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ रहे हैं, लेकिन अब वह केकेआर की  कप्तानी  करते हुए नजर आ  सकते हैं।

IPL Auction 2022 Live Breaking फिर केकेआर के हुए  पैट कमिंस, फ्रेंचाइजी ने 7 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा  

IND vs NZ Shreyas Iyer --1

गौर किया जाए तो श्रेयस अय्यर का अब तक आईपीएल में दमदार प्रदर्शन रहा है। आगामी सीजन में  श्रेयस अय्यर केकेआर के लिए  भी    अच्छा प्रदर्शन करते नजर  आ सकते हैं। 

आईपीएल में  श्रेयस अय्यर ने अब तक 87 मैच खेले हैं  जिनमें  31.16 की औसत से  और 123.96 की स्ट्राइक रेट से 2375 रन बनाए हैं।    श्रेयस अय्यर ने     लीग में 16 अर्धशतक जड़े हैं।गौरतलब हो कि    नीलामी के शुरु होने से पहले दिग्गज  खिलाड़ी  यह भविष्यवाणी कर रहे थे , केकेआर उन्हें खरीद सकती है।

IPL 2022 Mega Auction बोली के लिए प्लेयर्स तैयार, जानिए किस टीम के पर्स में बचा है कितना पैसा 
 

IND vs NZ Shreyas Iyer --1

Share this story