IPL 2022 Mega Auction बोली के लिए प्लेयर्स तैयार, जानिए किस टीम के पर्स में बचा है कितना पैसा
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की शुरुआत 12 फरवरी को 11 बजे से होने वाली है। नीलामी दो दिन चलेगी। आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिन पर बोली लगेगी। इन खिलाड़ियों में 320 भारतीय जबकि 270 विदेशी खिलाड़ी हैं। पहले दिन केवल 161 खिलाड़ी बिकेंगे।
IND VS WI कप्तान Rohit Sharma का बड़ा बयान, इन्हें बताया सीरीज जीत का हीरो

नीलामी में हर बार फ्रेंचाइजी खुलकर खिलाड़ियों पर पैसे लुटाती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है क्योंकि टीमों की पर्स की राशि को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपए कर दिया गया है , जबकि पहले यह राशि 85 करोड़ रुपए होती थी। टीमों के पर्स की राशि बढ़ाने के बाद इस बार नीलामी में करीब 900 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है । रिपोर्ट की माने तो आईपीएल 2022 के लिए कुल मिलाकर सभी टीमें खिलाड़ियों को खरीदने पर 900 करोड़ खर्च कर सकती हैं।
नीलामी से पहले ही सभी टीमों ने कुल मिलाकर 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है । हालांकि टीमें अपने पर्स की पूरी राशि खिलाड़ियों को खरीदने में खर्च नहीं करते हैं ।पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स तो इस मामले में बहुत पीछे हैं।बता दें कि नीलामी में आरसीबी पैसा बहाने के मामल में सबसे आगे हैं।
IPL 2022 Mega Auction आज कई क्रिकेटरों की खुलेगी किस्मत, नीलामी से जुड़ी जरूरी बातें जानिए यहां

आरसीबी ने अब तक 855 करोड़ रूपए अब तक खर्च किए हैं। हालांकि इसके बावजूद टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है ।आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इस मामले में दूसरे नंबर पर है। मुंबई ने अब तक 836 करोड़ खर्च किए हैं। वहीं दो बार की चैंपियन केकेआर, 807 करोड़ रुपए के साथ तीसरे नंबर पर है।इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने 552 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद ने 574करोड़ खर्च किए हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 के ऑक्शन में दस टीमें भाग लेने वाली हैं।

IPL 2022 पर्स: किस टीम के पास कितना पैसा
चेन्नई सुपर किंग्स: 48 करोड़ रुपये।
मुंबई इंडियंस: 48 करोड़ रुपये।
दिल्ली कैपिटल्स: 47.5 करोड़ रुपये।
कोलकाता नाइट राइडर्स: 48 करोड़ रुपये।
गुजरात टाइटंस: 52 करोड़ रुपये।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 57 करोड़ रुपये।
लखनऊ सुपरजायंट्स: 59 करोड़ रुपये।
खिलाड़ियों को खरीदने में किस टीम ने अब तक कितना खर्च किया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 855 करोड़
मुंबई इंडियंस- 836 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स- 807 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स- 779 करोड़
चेन्नई सुपरकिंग्स- 716 करोड़
पंजाब किंग्स- 702 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद- 574 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 552 करोड़।
IPL 2022 पर्स: किस टीम के पास कितना पैसा
चेन्नई सुपर किंग्स: 48 करोड़ रुपये।
मुंबई इंडियंस: 48 करोड़ रुपये।
दिल्ली कैपिटल्स: 47.5 करोड़ रुपये।
कोलकाता नाइट राइडर्स: 48 करोड़ रुपये।
गुजरात टाइटंस: 52 करोड़ रुपये।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 57 करोड़ रुपये।
लखनऊ सुपरजायंट्स: 59 करोड़ रुपये।
खिलाड़ियों को खरीदने में किस टीम ने अब तक कितना खर्च किया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 855 करोड़
मुंबई इंडियंस- 836 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स- 807 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स- 779 करोड़
चेन्नई सुपरकिंग्स- 716 करोड़
पंजाब किंग्स- 702 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद- 574 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 552 करोड़।


