Samachar Nama
×

IPL 2022 Mega Auction आज कई क्रिकेटरों की खुलेगी किस्मत, नीलामी से जुड़ी जरूरी बातें  जानिए यहां
 

IPL

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2022  के लिए  ऑक्शन  अब से कुछ  घंटो के बाद  शुरु होने वाला है।  बता दें कि आईपीएल 2022 के लिए मेगा   ऑक्शन का आयोजन 12 और  13 फरवरी  को बैंगलुरु में होना है ।नीलामी  सुबह 11 बजे से शुरु  होगी ।बता दें कि नीलामी में इस बार  आईपीएल की दो नई  टीम लखनऊ  सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस    सहित कुल 10  टीमें भाग ले रही हैं।

IND vs WI KL rahul और Axar Patel टी 20 सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्यों
 


IPL

आईपीएल 2022 मेगा क्शन के लिए  कुल  1214 खिलाड़ियों  ने रजिस्ट्रेशन  कराया था , लेकिन   590 खिलाड़ियों को मेगा नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया । वहीं  इन खिलाड़ियों में 228 कैप्ड, 355 अनकैप्ड और सात एसोसिएट  नेशंस के खिलाड़ी हैं। बता दें कि नीलामी की शुरूआती मार्की खिलाड़ी  पर  बोली से  की जाएगी ।  

IND vs WI 3rd ODI Shreyas Iyer ने अर्धशतकीय पारी  खेलकर इस मामले में की Virat Kohli की बराबरी 

IPL

मार्की  खिलाड़ियों की लिस्ट मेंरविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, क्विंटन डिकॉक, शिखर धवन, फाफ डुप्लेसी, श्रेयस अय्यर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद शमी और डेविड वॉर्नर  जैसे खिाड़ी  शामिल हैं। नीलामी के पहले दिन  161 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी   जबकि दूसरे दिन बाकी बचे हुए खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

Under-19 World Cup विजेता कप्तान  Yash Dhull ने बताया अपना प्लान, कैसे करेंगे Team India में एंट्री

IPL

आईपीएल 2022 मेगा  ऑक्शन का सीधा प्रसारण  आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी  हॉट स्टार पर  ऐप पर देख सकते हैं।इसके अलावा   नीलामी से  जुड़ी  ताजा अपडेट के लिए  samacharnama.com से जुड़े रह सकते हैं। नीलामी से पहले कई खिलाड़ियों के नाम की चर्चा है जिन पर   धनवर्षा हो  सकती है ।दस  टीमें नीलामी का हिस्सा होंगे , ऐसे में ज्यादा से  ज्यादा  खिलाड़ियों की  किस्मत खुलेगी। बता दें कि आईपीएल मेगा ऑक्शन पर दुनिया भर की नजरें रहने वाली हैं।

IPL

Share this story