Samachar Nama
×

IPL 2022 RCB vs RR के बीच होगी टक्कर, जानिए कैसी हो सकता है पिच और मौसम का हाल
 

IPL 2022 RCB vs RR-1-11

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल  2022 के   39वें मैच में मंगलवार को  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना    राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला  पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से शाम  7.30 बजे से खेला जाएगा।    

IPL 2022 चेन्नई के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद फैंस को याद आए Suresh Raina, इन दो बल्लेबाजों को किया ट्रोल
 


IPL 2022 RCB vs RR-1-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान  रॉयल्स मौजूदा सीजन  के तहत दूसरी बार आमने- सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में    भिड़ंत हुई थी । तब आरसीबी ने   5 गेंदें शेष रहते चार विकेट से  जीत दर्ज की थी। बैंगलोर और राजस्थान के बीच होने वाले मैच से पहले हम यहां पिच और मौसम की बात करने वाले हैं। पिच की बात की जाए तो   पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन  स्टेडियम की पिच पर  अधिकांशता   हाईस्कोरिंग मैच ही देखने को मिलते हैं।

IPL 2022 में प्‍लेऑफ में पहुंचने का CSK के पास बचा है सिर्फ अब ये एक रास्‍ता

IPL 2022 RCB vs RR-1-11

गेंदबाजों को भी  इस पि चपर तोड़ी मदद मिलती है। वहीं  स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है।मगर पुणे में अब तक  आईपीएल 2022 के 6 मैच खेले गए हैं और यहां एक बार 200 से ज्यादा  स्कोर बन चुका है । यहां पिछला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था , जहां स्कोर 170 रन के करीब  पहुंचा था ।

IPL 2022 पंजाब के इस गेंदबाज पर कहर बनकर टूटे Ambati Rayudu,  VIDEO में देखें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 

IPL 2022 RCB vs RR-1-11

बैंगलोर और राजस्थान की बल्लेबाजी ताकत को देखते हुए  दोनों टीमों के बीच हाईस्कोरिंग मैच ही देखने को मिल सकता है।  बैंगलोर और राजस्थान के बीच मैच शाम में खेला जाएगा , जब    तापमान    25 डिग्री सेंटग्रेड पहुंच जाएगा।  फिलहाल यहां दिन में    41 डिग्री सेंटीग्रेड  तापमान हैं। उमस शाम के समय  बढ़कर 54 प्रतिशत पहुंच जाएगी और ऐसे में खिलाड़ियों को  गर्मी भी से  भी जूझना पड़ेगा।

IPL 2022 CSK पर PBKS की जीत के बाद जानिए क्या हुआ Points Table में बदलाव
 

IPL 2022 RCB vs RR-1-11

Share this story