Samachar Nama
×

IPL 2022 बैंगलोर के लिए बड़ा खतरा बनेगा राजस्थान का यह धाकड़ बल्लेबाज, ये बड़ी वजह
 

IPL 2022 RCB vs RR-1-111

क्रिकटे न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022  में  39 वें मैच के तहत    राजस्थान रॉयल्स का सामना    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होने वाला है।  आज के मैच के तहत  बैंगलोर के लिए  राजस्थान रॉयल्स का एक   खिलाड़ी बड़ा खतरा साबित हो सकता है जो इस  वक्त  शानदार फॉर्म में चल रहा है।बता दें कि   राजस्थान रॉयल्स के  सलामी  बल्लेबाज   जोस बटलर इस वक्त  घातक  फॉर्म में हैं ।

IPL 2022 Ambati Rayudu के गगनचुंबी छक्के पर CSK की फैन गर्ल  का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें photo
 


Jos Buttler 11111

इस सीजन में उनके  बल्ले से  तीन शतक निकल चुके हैं और   ऑरेंज कैप पर कब्जा किए  हुए हैं। जोस बटलर  अगर  अपना जलवा  दिखाते  हैं तो   फिर  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।   आरसीबी की निगाहें   जोस बटलर को रोकने पर  रहेंगी तब जाकर इस मैच के तहत जीत दर्ज की जा सकती है।

IPL 2022 RCB vs RR बैंगलोर और राजस्थान के हाईवोल्टेज मैच का यहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण

Jos Buttler 11111

इस सीजन जोस बटलर के अबतक  आंकड़े बहुत ही शानदार रहे हैं। बता दें कि जोस बटलर ने   अब तक इस सीजन में  7 मैच खेले हैं जिनमें  36.28 की औसत  और 153.01  की  स्ट्राइक रेट से  254 रन बनाए हैं ।   जोस बटलर ने  इस सीजन  तीन शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं ।वहीं उनके बल्ले से  41 चौके और     32 छक्के निकले हैं। जोस बटलर ने अब तक मैच विनर  प्रदर्शन ही करके  दिखाया है ।  

IPL 2022 CSK vs PBKS जानिए कप्तान Ravindra Jadeja ने किसे ठहराया हार के लिए जिम्मेदार

IPL 2021:स्वदेश लौटने से पहले Jos Buttler ने भारत के नाम लिखा भावुक संदेश, कही यह बात

 ओपनिंग में विभाग जोस बटलर  दमदार प्रदर्शन कर  रहे हैं जिससे राजस्थान रॉयल्स को   शुरुआत भी अच्छी मिलती है।जोस बटलर अगर लय में रहते हैं तो  आरसीबी पर   कहर बनकर टूट सकते हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 अपना आधे से ज्यादा  का सफर तय कर चुका है, राजस्थान रॉयल्स  और आरसीबी की निगाहें  प्लेऑफ   की दावेदारी मजबूत करने पर रहने वाली हैं।

Jos Buttler IPL2022

Share this story