Samachar Nama
×

IPL 2022 Rishabh Pant के समर्थन में आए Sourav Ganguly, दिया बड़ा बयान

ipl

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 सीजन के तहत  ऋषभ पंत का निजी प्रदर्शन  खराब रहा है और  उनकी टीम   दिल्ली कैपिटल्स  प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई । यही वजह  रही कि   ऋषभ पंत को  आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा ।  हालांकि इन सब बातों के बीच   पूर्व  क्रिकेटर  और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने  ऋषभ पंत का समर्थन किया है।

IPL में बेटे Arjun Tendulkar को खेलने का मौका ना मिलने पर अब Sachin Tendulkar ने तोड़ी चुप्पी
 


अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर बीसीसीआई के अध्यक्ष Souarv Ganguly का बयान, कहा – मुझे किसी को सफाई देने की जरुरत नहीं

सौरव गागुली ने  पंत की आलोचना करने वालों  को कहा कि   उनकी तुलना    महेंद्र  सिंह धोनी से नहीं की  जानी  चाहिए । सौरव गांगुली ने कहा, पंत की तुलना धोनी से मत करिए  । धोनी के पास काफी अनुभव  है । उसने आईपीएल  , टेस्ट और वनडे  में मिलाकर 500 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है । धोनी के साथ पंत की तुलना सही  नहीं है। बता दें कि    ऋषभ पंत ने  आईपीएल 2022 में 14  लीग मैच खेले हैं  ।

 फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL 2023 में होगी Ab De Villiers की वापसी

Ganguly Attending Selection Meetings, सौरव गांगुली ने किया चयन बैठक में शामिल होने के आरोपों को खारिज, कहा- 'निराधार आरोपों को सम्मान नहीं देना चाहता

इस दौरान उन्होंने   340 रन बनाए हैं । सबसे अहम बात यह  रही    कि मुंबई इंडियंस के कप्तान  रोहित  शर्मा की तरह पंत भी  इस सीजन में एक अर्धशतक नहीं लगा पाए।इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन  रहा है।  उन्होंने   151.79 का स्ट्राइक  रेट जरूर  अपना कायम रखा है।

GT vs RR IPL 2022 Qualifier 1 संजू सैमसन ने बने बदकिस्मत कप्तान,  दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

IPL 2022,CSK vs DC: ‘ हर दम हमपर चेन्नई हावी रही…क्या बोले करारी हार पर Rishabh Pant?

वहीं    ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स  अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही है ।दिल्ली कैपिटल्स  ने इस सीजन में 14 मैच खेलते हुए 7 में जीत हासिल की । वहीं उसे 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।  ऋषभ पंत की अगुवाई में इस सीजन के तहत दिल्ली कैपिटल्स  उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। 

IPL 2022 DC vs RR: Rishabh Pant को आई RR के खिलाफ जीत के बाद टॉस की याद, दिया स्टार ओपनर शॉ की वापसी पर भी अपडेट

Share this story