Samachar Nama
×

IPL 2022 SRH vs LSG हैदराबाद की टक्कर लखनऊ से , कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI

srh vs  lsg

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल के  15 वें सीजन  में सोमवार को   सनराइजर्स हैदराबाद का  सामना    लखनऊ सुपरजायंट्स से होने वाला है।  दोनों टीमों के बीच मैच  भारतीय समय के हिसाब से शाम  7.30 बजे से    डीवाई पाटिल स्टेडियम में  खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए  सीजन निराशाजनक  रहा है और उसे   अभी अपनी पहली जीत की तलाश है , जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स  को दो मैचों में से एक में जीत  और एक में हार मिली है।

IPL 2022 पंजाब के खिलाफ चेन्नई को Ms Dhoni की वजह से मिली हार, फैंस भी हुए दुखी
 


 

हैदराबाद को पहले मैच में हैदराबाद से हार मिली थी। वहीं लखनऊ को अपने पहले  मैच में  गुजरात टाइटंस से  हार का सामना करना  पड़ा , जबकि दूसरे मैच में चेन्नई को  धूल चटाई थी। हैदराबाद के ज्यादातर खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।ऐसे में कप्तान केन विलियमसन चाहेंगे कि वे  खिलाड़ी एक बार फिर   मैदान में उतरे और खुद को साबित करें।  केन विलियमसन      अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं ।

IPL 2022  चेन्नई की लगातार तीसरी हार से निराश हुए कप्तान Ravindra Jadeja, दिया बड़ा बयान 

बल्लेबाजी  में  बडी़ जिम्मेदारी  राहुल  त्रिपाठी, निकोलस पूरन और    एडन मार्कराम के कंधों पर होगी।वहीं गेंदबाजी विभाग की   जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार,टी नटराज  उमरान मलिक और  रोमरिया शेफर्ड के ऊपर रहने वाली हैं। लखनऊ की बात की जाए तो केएल राहुल अपने  बल्लेबाजों से काफी खुश होंगे।

IPL 2022 SRH vs LSG  हैदराबाद और लखनऊ के बीच होगी भिड़ंत, जानिए  पिच और मौसम का हाल

मनीष पांडे को छोड़कर सभी   ने अच्छा प्रदर्शन किया है।  हैदराबाद के साथ जेसन होल्डर  और काइल मेयर्स जुड़ गए हैं  अब दोनों में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। हैदराबाद की टीम   वापसी  के लिए मैदान पर  लखनऊ के   खिलाफ मजबूत प्लेइंग  इलेवन उतारना चाहेगी।लखनऊ  की निगाहें भी   जीत दर्ज करने पर ही  रहने वाली हैं।

संभावित प्लेइंग XI

 

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड/मार्को जेनसन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन/श्रेयस गोपाल।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

Share this story