Samachar Nama
×

IPL 2022 Rohit Sharma की Mumbai Indians के नाम दर्ज हुआ ये एक और शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2022: अभी भी प्लेऑफ की रेस में जीत के बाद बरकरार है KKR, MI की POINTS TABLE में हालत वैसी की वैसी

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। बीते दिन केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस  को  52 रनों से हार का सामना करना पड़ा । इस हार के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल के इतिहास का एक और शर्मनाक रिकॉर्ड  दर्ज हो गया है ।

 iplIPL 2022  KKR की जीत से दो टीमों की बढ़ी टेंशन, जानिए Points Table का ताजा हाल
 


 IPL 2022 MI vs GT: MI पलटन ने पलट दिया आखिरी ओवर में मैच, सीजन के सबसे रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत

मुंबई  की  मौजूदा सीजन में 11 मैचों में यह नौंवी हार रही है।  इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के नाम  शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।मुंबई इंडियंस  आईपीएल किसी  एक सीजन में सबसे  ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है ।मुंबई  इंडियंस मौजूदा सीजन से पहले  किसी  एक सीजन में   9 मैच नहीं हारी थी ।

IPL 2022 MI vs KKR Highlights मुंबई- कोलकाता के मैच में जानिए किन बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा चौके, देखें VIDEO

पांच बार की खिताब विजेता   मुंबई इंडियंस  2018, 2014 और 2009 में 8-8 और 2021, 2016 तथा 2012 में 7-7 मैच हारी थी।  मुंबई और कोलकाता के मैच की बात की  जाए तो दोनों टीमों के  बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली । मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया  ।

IPL 2022 MI vs KKR Highlights कोलकाता ने मुंबई को 52 रनों से हराया, देखें यहां मैच हाइलाइट्स VIDEO

केकेआर ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को मिला     166 रनों का लक्ष्य     रोहित की टीम के लिए   भारी रहा  और जिसे वह हासिल नहीं कर सकी। मुंबई इंडियंस के लिए शानदार  गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने  5 विकेट लिए , वहीं    टीम के बल्लेबाज ईशान किशन ने  अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि इन खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के बाद भी मुंबई इंडियंस जीत हासिल  नहीं कर  सकी।

Share this story