Samachar Nama
×

IPL 2022 MI vs KKR Highlights कोलकाता ने मुंबई को 52 रनों से हराया, देखें यहां मैच हाइलाइट्स VIDEO
 

kkr--111mi

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में    56 वें मैच के तहत  मुंबई इंडियंस का सामना  केकेआर  से हुआ।दोनों टीमों के बीच बीते दिन  डॉ. डीवाई पाटिल  स्पोर्ट्स एकेडमी में मैच खेला गया, जहां  मुंबई इंडियंस ने  टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले खेलते हुए केकेआर ने जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे  20 ओवर  में 9 विकेट पर 165 रन बनाए। कोलकाता के लिए  वेंकटेश अय्यर ने  24 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से   43 रन की पारी खेली ।

IPL 2022  Rishabh Pant की टीम Delhi Capitals के पास प्लेऑफ में पहुंचने का अब ये है रास्ता
 


IPL 2022 MI vs KKR Highlights1111111111100--11.GIF

वहीं  नीतिश राणा ने 26 गेंदों में  3 चौके और   4 छक्के की दम पर  43 रन बनाए। इसके  अलावा रिंकू  सिंह ने  19 गेंदों में   23 रन की पारी खेली । यही नहीं कोलकाता के चार बल्लेबाज  तो  अपना खाता  भी नहीं खोल सके।मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा  5 विकेट   जसप्रीत बुमराह ने ही चटकाए।

IPL 2022 KKR के खिलाफ 5 विकेट लेकर Jasprit bumrah ने रचा इतिहास, पहली बार किया ये कमाल

IPL 2022 MI vs KKR Highlights1111111111100--11.GIF

इसके  अलावा  कुमार कार्तिक्ये ने दो विकेट और   आर अश्विन को एक विकेट मिला। दूसरी ओर इसके जवाब में उतरी मुबई इंडियंस की टीम  17.3 ओवर में  113  रनों पर ढेर  हो गई। मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ   ईशान किशन का बल्ला चला  जिन्होंने 43 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से   51 रन की पारी खेली ।

IPL 2022 मुंबई इंडिंयस को लगा बड़ा झटका, Suryakumar Yadav को लिए आई बुरी ख़बर

IPL 2022 MI vs KKR Highlights1111111111100--11.GIF

वहीं केकेआर  की ओर से भी गेंदबाजों ने घातक  प्रदर्शन किया । पैट कमिंसने  खतरनाक गेदबाजी करते हुए  3 विकेट चटकाए।इसके अलावा  आंद्रे रसेल ने दो  विकेट लिए ।वहीं टिम साऊदी  और   वरुण चकवर्ती ने  1-1 विकेट लिया।  वैसे केकेआर ने भले ही मैच जीता हो लेकिन शानदार प्रदर्शन के लिए मुंबई इंडियंस के तेज गेदंबाज जसप्रीत बुमराह को प्लेयर  ऑफ  द मैच चुना गया।

 11

IPL 2022 MI vs KKR Highlights कोलकाता ने मुंबई को 52 रनों से हराया, देखें यहां मैच हाइलाइट्स VIDEO
IPL 2022 MI vs KKR Highlights1111111111100--11.GIF

Share this story