Samachar Nama
×

 IPL 2022 RR vs DC Highlights दिल्ली ने दर्ज की बड़ी जीत, राजस्थान को  8 विकेट से दी मात, देखें हाइलाइट्स Video
 

00011-11-1-11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।।आईपीएल 2022 के 58 वें मैच के तहत राजस्थान रॉयल्स और   दिल्ली कैपिटल्स  के बीच भिड़ंत हुई । दोनों टीमों के बीच डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स  एकेडमी में मैच खेला गया, जहां  दिल्ली कैपिटल्स  को  8 विकेट से बड़ी जीत मिली ।

IPL 2022 RR VS DC  अश्विन और पडिक्कल ने खेली शानदार पारी, राजस्थान ने दिल्ली को दिया 161 रनों लक्ष्य 
 


मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने  का फैसला लिया ।    पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए       आर अश्विन    ने  38 गेंदों में 4 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने   30 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाए।यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 19 रन की पारी निकली।

IPL 2022 के बाद MS Dhoni फिल्म जगत में करेंगे एंट्री, जल्द होगी बड़ी घोषणा 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए चेतन सकारिया, एनरिच नॉर्त्जे और  मिशेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए।वहीं इसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड  वॉर्नर और   मिशेल मार्श के पारियों के दम पर जीत हासिल की । दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में   2 विकेट पर 161 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

IPL 2022 पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ियों ने सुनाए बॉलीवुड फिल्मों के जबरदस्त डायलॉग, VIDEO देखें 

दिल्ली के लिए     मिशेल मार्श ने तूफानी जलवा दिखाते हुए  62 गेंदों में   5 चौके और 7  छक्के की मदद से 89 रन की पारी खेली ।वहीं डेविड  वॉर्नर ने   41 गेंदों में  5 चौके और एक छक्के की मदद  से नाबाद 52 रन बनाए।दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज कुछ कमाल नहीं कर सके और  युजवेंद्र चहल  और ट्रेंट बोल्ट को एक-एक विकेट मिला।मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए  मिशेल मार्श को प्लेयर ऑफ  द मैच चुना  गया।



 

Share this story