Samachar Nama
×

IPL 2022 RR VS DC  अश्विन और पडिक्कल ने खेली शानदार पारी, राजस्थान ने दिल्ली को दिया 161 रनों लक्ष्य 

IPL 2022 RR VS DC --11111111111

क्रिकेट न्यूज़  डेस्क।।आईपीएल 2022  में   58 वें  मैच के तहत राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमों के बीच  डॉ डीवाई पाटिल  स्पोर्ट्स एकेडमी में  मुकाबला खेला जा रहा है।  इस मुकाबले   के तहत  दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर   राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए  आर अश्विन और देवदत्त पडिक्कल  की पारियों के दम पर  निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर160  रन बनाने का काम किया।  

IPL 2022 के बाद MS Dhoni फिल्म जगत में करेंगे एंट्री, जल्द होगी बड़ी घोषणा 
 

IPL 2022 RR VS DC --11111111111

राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और    जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी ने की। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और  टीम ने कुल 11 रन के स्कोर पर जोस बटलर के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। जोस बटलर  7 रन बनाकर चेतन सकारिया का शिकार बने ।

IPL 2022 पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ियों ने सुनाए बॉलीवुड फिल्मों के जबरदस्त डायलॉग, VIDEO देखें 
 

IPL 2022 RR VS DC --11111111111

दूसरा विकेट टीम ने यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवाया जो  19 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं टीम का  तीसरा विकेट      आर अश्विन के रूप में गिरा  जो   38 गेंदों में 4 चौके और दो छक्के की मदद से  50 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन  रूप में टीम ने अपना विकेट  गंवाया जो     6  रन बनाकर सस्ते में आउट हो  गए।

Breaking IPL 2022 RR VS DC Live दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

IPL 2022 RR VS DC --11111111111

रियान पराग भी जल्द पवेलियन की ओर चलते बने।टीम ने अपना छठवा विकेट  देवदत्त पडिक्कल के रूप में गंवाया जो 30 गेंदों में  6 चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली।वहीं  रासी वान डैर डुसेन  ने नाबाद 12  रन  पारी खेली और ट्रेंट बोल्ट ने भी   3 रन बनाकर नाबाद रहे।दिल्ली कपिटल्स के लिए चेतन सकारिया , एनरिच नॉर्त्जे और मिचेल मार्श ने  2-2 विकेट चटकाए जाने का काम किया।
IPL 2022 RR VS DC --11111111111

Share this story