Samachar Nama
×

IPL 2022 RCB VS PBKS Highlights पंजाब ने दर्ज की बड़ी जीत, बैंगलोर को 54 रनों से हराया, देखें मैच हाइलाइट्स-VIDEO
 

IPL 2022 RCB VS PBKS Highlights1111

क्रिकेट न्यूज़  डेस्क।।।  आईपीएल 2022 में   शुक्रवार को   60 वें मैच के तहत  आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच  भिड़ंत हुई। दोनों टीमों  के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला  गया,  पंजाब ने 54  रनों से जीत दर्ज करने का काम किया।  मुकाबले में  आरसीबी ने टॉस  जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पंजाब किंग्स ने  20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए।टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 29 गेंदों में  4 चौके और    7  छक्के की मदद से 66 रन की पारी खेली ।

IPL 2022 RCB vs PBKS  बेयरस्टो और लिविंगस्टोन ने जड़े अर्धशतक, पंजाब ने बैंगलोर को दिया 210 रनों का लक्ष्य 
 


लियाम लिविंगस्टोन ने  42 गेंदों में 5 चौके और  4 छक्के की मदद से  70 रन  की पारी खेली। वहीं शिखर धवन ने 15 गेंदों में 21 रन और मयंक अग्रवाल  ने 5 गेंदों में 9 रन बनाए। दूसरी ओर   आरसीबी के लिए  हर्षल पटेल ने  सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

IPL 2022 प्लेऑफ मुकाबलों के लिए टिकट की ऑनलाइन बिक्री हुई शुरू, जान लीजिए कीमत

वहीं  वानिंदु हसरंगा ने  दो विकेट चटकाए। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल और   शाहबाज अहमद ने 1-1 विकेट लिया। वहीं इसके जवाब में उतरी आरसीबी   20 ओवर में 9 विकेट पर 155रन बना सकी। बैंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 22 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से  35 रन की पारी खेली ।

IPL 2022 जानिए क्यों Yuvraj Singh ने Suresh Raina को किया ट्रोल, देखें Video

वहीं रजत पाटीदार ने 21 गेंदों में 26 रन बनाए।विराट कोहली ने  14गेंदों में 20 रन की पारी खेली। दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल ने 11-11 चौके लगाए।पजाब किंग्स के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। वहीं ऋषि धवन  और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए।वहीं हरप्रीत बरार   और अर्शदीप सिंह ने 1-1 चौका लगाया।

IPL 2022 RCB VS PBKS Highlights Video

Share this story