Samachar Nama
×

IPL 2022 लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स को मैच में जीत के लिए करना होगा ये काम 

LSG VS DC--111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल के  15 वें सीजन में गुरुवार को केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ  सुपरजायंट्स और   दिल्ली  कैपिटल्स का आमना -सामना  होगा। मौजूदा सीजन के तहत लखनऊ ने  हैदराबाद को 12 रनों से हराया था,जबकि दिल्ली की टीम  को पिछले मैच में   गुजरात टाइटंस से हार  का सामना करना पड़ा था।

IPL 2022 केकेआर के खिलाफ हार के बाद भी मुंबई इंडियंस को मिली खुशख़बरी

LSG VS DC--111

दिल्ली की  निगाहें अब जीत की  पटरी पर लौटने की रहने वाली हैं। लखनऊ और दिल्ली  के बीच मुकाबला  नवी मुंबई के  डॉ  डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स   एकेडमी में खेला जाएगा। इस मैदान पर लखनऊ और दिल्ली  के बीच हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है । इस मैदान पर ओसत स्कोर 173 रन  है।

IPL 2022, युवा खिलाड़ियों पर ये क्या बोल गए Rishabh Pant, कहा ‘दो महीने में सुपरहीरो नहीं बना सकता…?

IPL 2022 Pat Cummins की तूफानी पारी और KKR की जीत पर Shahrukh Khan ने दिया ये रिएक्शन
 

आज के मैच के तहत टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी  क्योंकि पिछले दो मैचों में जिसने टॉस जीता, उसने मैच जीता है ।माना जा रहा है कि    लखनऊ और दिल्ली के लिए को  मैच जीतने के लिए पहले  टॉस जीतना जरूर हो जाता है और उसके बाद  गेंदबाजी करने  का फैसला लेना होगा।
LSG VS DC--111

मौजूदा सीजन में  लखनऊ सुपरजायंटस् की टीम प्वाइंट्स टेबल में  4 अंक के साथ  पांचवें नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम     दो अंक के साथ सातवें नंबर पर मौजूद है। दोनों टीमें जीत के साथ   दो अंक  अर्जित करना  चाहेंगी  ताकि अंक  तालिका में अपनी स्थिति में सुधार किया जा सके ।आईपीएल 2022 में  दस टीमें भाग ले  रही हैं और टूर्नामेंट  काफी बड़ा हो गया है। अंक तालिका में टॉप  4 पर  रहने वाली  टीमें ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक  आईपीएल में खिताब नहींजीता है। लखनऊ  सुपरजायंट्स तो  अपना आईपीएल का पहला ही सीजन खेल रही है।

IPL 2022 Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बैटर
 

LSG VS DC--111

Share this story