IPL 2022 केकेआर के खिलाफ हार के बाद भी मुंबई इंडियंस को मिली खुशख़बरी
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 5 विकेट से मैच गंवाने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने हार की हैट्रिक लगाई है। कोलकाता के खिलाफ मैच में मुंबई को भले हार मिली हो, लेकिन टीम को मुकाबले से राहत की ख़बर भी मिली है।
IPL 2022 Pat Cummins की तूफानी पारी और KKR की जीत पर Shahrukh Khan ने दिया ये रिएक्शन

मुंबई इंडियंस के लिए खुशख़बरी वाली बात ये रही कि आईपीएल 2022 में पहली बार खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारी खेली ।उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 36 गेंदों में 52 रन बनाए । सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के जड़े । सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए अहम खिलाड़ी हैं। वह भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे लेकिन अब इस खिलाड़ी ने पूरी तरह से ठीक होकर अपनी टीम के लिए रन बनाए हैं।
IPL 2022 Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बैटर

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए मध्यक्रम में भरोसेमंद बल्लेबाज हैं । बीते दिन कोलकाता के खिलाफ मैच में भी सूर्यकुमार खुद की उपोगिता साबित करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का शानदार करियर रहा है।
IPL 2022 मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार पर Virender Sehwag ने किया ये ट्वीट, जमकर हुआ वायरल

उन्होंने 116 मैचों में 2341 रन बनाए हैं और वह इस दौरान 13 अर्धशतक शामिल हैं। बता दें कि मौजूदा सीजन के तहत मुंबई इंडियंस का जैसा प्रदर्शन है उससे फैंस भी दुखी हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है जो अब तक सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीत चुकी है।लेकिन इस सीजन के तहत मुंबई इंडियंस उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।ऐसे में मुंबई इंडियंस के सामने आगे भी चुनौतियां रहने वाली हैं।


