Samachar Nama
×

 IPL 2022 KKR vs MI मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश, जानें कब -कहां देखें LIVE मैच

KKR MI

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में   केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच  पुणे के  महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन  स्टेडिम में भिड़ंत होगी। दोनों टीमें  शाम  7.30 बजे से एक  दूसरे  का आमना -सामना करेंगी।केकेआर और मुंबई  इंडियंस के   मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों - स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

IPL 2022 ड्रेसिंग रूम में Virat Kohli ने Glenn Maxwell की बॉडी मसाज, तेजी से वायरल हुआ VIDEO
 


MI-1--111.JPG

इसके अलावा  मैच की  लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कर सकते हैं। वहीं मैच से जुड़ी ताजा अपडेट समाचारनामा डॉट कॉम पर पा सकते हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स मौजूदा सीजन में अपना  चौथा   मैच खेलने वाली है, जबकि मुंबई इंडियंस का यह तीसरा  है  ।आईपीएल में अब तक केकेआर   के खिलाफ   मुंबई इंडियंस का दबदबा रहा  है।

IPL 2022  Yuzvendra Chahal ने  Virat Kohli को किया रन आउट, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

KKR VS MI---11--1111.JPG

कोलकाता की टीम  को मुंबई ने  22 बार हराया है , जबकि टीम सात मैच जीतने में कामयाब  रही है। कोलकाता ने मुंबई को आखिरी बार आईपीएल 2021 में अबु धाबी में हराया था।कोलकाता की टीम    मुंबई के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार करना चाहेगी। मौजूदा सीजन  के तहत मुंबई इंडियंस  का अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।

IPL 2022 Virat Kohli ने पकड़ा शानदार कैच, अंपायर के ऐसा कुछ करने से हुआ बवाल, देखें Video

dinesh karthik KKR

मुंबई की टीम ने   2 मैचों  खेले हैं लेकिन जिनमें जीत नहीं मिली । मुंबई   0 अंक के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। वहीं कोलकाता की टीम  3 मैच में  दो जीत के साथ 4 अंक लेकर      दूसरे स्थान पर है।कोलकाता ने  अपना पिछला मैच जीता है, ऐसे में उसकी निगाहें लय में  बरकरार रखने पर रहने वाली हैं। कोलकाता और मुंबई दोनों ही मजबूत टीमें हैं जो  दमदार प्रदर्शन करती नजर आ सकती हैं।

ipl

Share this story