Samachar Nama
×

IPL 2022 Glenn Maxwell ने शुरु किया अभ्यास, लेकिन Rajasthan Royals के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे

IPL 2022, Maxwell इस कारण आईपीएल के शुरुआती चरण और पाकिस्तान दौरे से रहेंगे बाहर

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2022 में   रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है।दोनों टीमों के  बीच वानखेड़े स्टेडियम में टक्कर होगी। इस मुकाबले से पहले ही  स्टार ऑलराउंडर  ग्लेन मैक्सवेल टीम के साथ जुड़  गए हैं, लेकिन  वह  राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे।आरसीबी के हेड  कोच ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार  ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल  9 अप्रैल को  मुंबई इंडियंस के  खिलाफ होने वाले मैच के लिए  उपलब्ध रहेंगे।

IPL 2022 SRH की शर्मनाक हार से टूटा इस मिस्ट्री गर्ल का दिल,  फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
 


IPL 2022, आरसीबी प्लेयर Glenn Maxwell आईपीएल के शुरुआत मैचों से हो सकते हैं बाहर

 बता दें कि ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अपनी शादी के बाद आरसीबी  टीम से जुड़ चुके हैं और अनिवार्य  क्वारंटाइन पूरा  कर चुके हैं ।यही नहीं ग्लेन मैक्सवेल  टीम के साथ ट्रेनिंग भी शुरु कर चुके हैं  लेकिन फिर भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ   खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दरअसल टीम से जुड़ने के बाद भी  मैक्सवेल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए तय शर्तों के कारण  मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे।  

IPL 202 RR vs RCB Playing XI राजस्थान करेगी बदलाव, जानिए क्या होगी बैंगलोर की रणनीति

IPL 2022, आरसीबी प्लेयर Glenn Maxwell आईपीएल के शुरुआत मैचों से हो सकते हैं बाहर

आरसीबी के कोच माइक हेसन ने कहा कि    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साफ   कहना है  कि कोई  अनुबंधित    खिलाड़ी 6  अप्रैल से पहले खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा । इसलिए वह कब पहुंचते हैं यह मायने नहीं रखता क्योंकि  6 अप्रैल से पहले नहीं खेल पाएंगे।

 IPL 2022 RR vs RCB  राजस्थान -बैंगलोर के मैच में जानिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

Glenn Maxwell IPL

साथ ही उन्होंने कहा कि  अन्य टीम की तरह  हम भी इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं,हमने  इसके हिसाब से  ही प्लान  बनाया है ।मैक्सी   अप्रैल से हमारे लिए उपलब्ध रहेगा।राजस्थान रॉयल्स   भिड़ंने से पहले  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मौजूदा सीजन के तहत दो मैच खेले हैं।आरसीबी ने एक मैच जीता है और एक मैच हारा है।

Glenn Maxwell IPL

Share this story