Samachar Nama
×

IPL 2022 हेटमायर की पत्नी पर गावस्कर ने दिया विवादित बयान, कमेंट्री से हटाने की उठी मांग
 

gavaskar controversial comment on shimron hetmyer wife1111111

 क्रिकेट  न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022  में बीते दिन   चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच  खेला गया ।मुकाबले में   राजस्थान रॉयल्स ने  5 विकेट   से जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ का टिकट लिया है।इस  दौरान कमेंट्री कर रहे दिग्गज सुनील गावस्कर ने राजस्थान  रॉयल्स के  खिलाड़ी  शिमरोन हेटमायर की पत्नी  पर एक विवाद बयान दिया जिसके बाद गावस्कर की मुश्किलें बढ़ गई हैं ।

IPL 2022 MI vs DC दिल्ली के लिए करो या मरो की जंग, जानिए कब-कहां देख सकते हैं LIVE
 


gavaskar controversial comment on shimron hetmyer wife1111111

 

सुनील गावस्कर को   कमेंट्री से हटाए जाने की तक मांग की जा रही है। मुकाबले में शिमरोन हेटमयार    टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और  जब  क्रीज पर हेटमायर  बल्लेबाजी करने आए , तब भी गावस्कर ने उनके लिए कुछ ऐसा कमेंट किया , जिसके चलते उनकी खूब आलोचना हो रही है।

IPL 2022 MI vs DC मुंबई - दिल्ली के बीच होगी टक्कर, जानिए अब तक किस टीम का पलड़ा रहा है भारी

gavaskar controversial comment on shimron hetmyer wife1111111

बता दें कि  शिमरोन हेटमायर   पिता बने हैं  हेटमायर के क्रीज पर आते ही सुनील गावस्कर ने कहा,  शिमरोन हेटमायर की पत्नी ने डिलिवर कर दिया है। क्या हेटमायर अब राजस्थान के लिए डिलिवर करेंगे? शिमरोन हेटमायर  हाल ही में पहली बार पिता बने हैं ।  

IPL 2022 MI vs DC जानिए किस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती हैं मुंबई और दिल्ली 

gavaskar controversial comment on shimron hetmyer wife1111111

वह आईपीएल के बायो बबल से बाहर होकर  अपनी पत्नी के पास गुयाना गए थे ,हालांकि  उनके बच्चे के जन्म के बाद वह भारत वापस लौटे हैं और  राजस्थान रॉयल्स को  एक बार   फिर  अपनी सेवाएं देने  काम कर रहे हैं। बता  दें कि  यह पहला मौका नहीं जब  सुनील गावस्कर आईपीएल  मैच  की कमेंट्री के दौरान कोई कमेंट  करके विवादों में आए हैं।  इससे पहले  उन्होंने  विराट कोहली की  पत्नी अनुष्का शर्मा पर आईपीएल मैच के कमेंट्री के दौरान विवादित कमेंट किया  था जिसके बाद उनकी आलोचना हुई थी।

IPL 2022, CSK या MI नहीं, Sunil Gavaskar ने की IPL 2022 के नए विजेता की भविष्यवाणी


 


 

Share this story