Samachar Nama
×

IPL 2022 Ajinkya Rahane ने रचा इतिहास,  तोड़ डाला Rohit Sharma का रिकॉर्ड
 

rahane-1-1-11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में अजिंक्य रहाणे केकेआर का हिस्सा हैं  और वह  टीम के लिए  ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। अजिंक्य रहाणे ने पंजाब के खिलाफ मैच में छोटी पारी  तो खेली,लेकिन बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
 

IPL 2022 Purple cap पर Umesh Yadav का कब्जा, जानिए किससे सिर सजी Orange cap
 

1

  रहाणे 11 गेंदों में का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से   12 रन बनाकर आउट हो  गए। अपनी इस पारी के दम पर ही अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में अपने   चार हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने   मुंबई इंडिंयस के  रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया  अजिंक्य रहाणे आईपीएल में  सबसे तेज चार हजार रन बनाने के  मामले में  8 वें नंबर पर आ गए हैं।इससे पहले रोहित शर्मा इस नंबर पर थे जो अब 9 वें स्थान पर खिसक गए हैं।

IPL 2022 MI vs RR Dream11 Prediction जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI, किन खिलाड़ियों पर लगाए दांव  

111

अजिंक्य रहाणे ने  144 पारियों में     अपने 4000 रन पूरे किए थे वहीं रोहित शर्मा ने  147 पारियों में इतने रन बनाए थे आईपीएल में सबसे तेज चार हजार रन बनाने वाले क्रिस गेल हैं जिन्होंने 112 पारियों में यह  कारनामा किया था।

IPL 2022 KKR vs PBKS Highlights कोलकाता - पंजाब के मैच में लगे ऐसे जबरदस्त और शानदार चौके, देखें VIDEO

11

साथ ही  बता दें कि अजिंक्य रहाणे  आईपीएल में  बतौर  भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में   9 वें नंबर पर पहुंच  गए हैं, उन्होंने इस लीग में  अब तक   154 मैचों की  144 पारियों में कुल  4006 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से दो  शतक भी निकले हैं।वहीं आईपीएल में रहाणे का बेस्ट स्कोर    105 रन रहा है। अजिंक्य रहाणे के लिए आईपीएल के पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं  रहे ,लेकिन इस बार वह लय में दिख रहे हैं।आने वाले मैचों  में भी कोलकाता के लिए रहाणे अहम साबित हो  सकते हैं।

kkr--pbks--11111

Share this story