Samachar Nama
×

IND vs SA Highlights T20 World Cup 2022 डेविड मिलर-एडेन मार्करम अपने प्रदर्शन से चमके, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया
 

ind vs sa--11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी 20 विश्व कप 2022 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली।पर्थ में बीते दिन खेले गए मैच के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को  5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन बनाए, वहीं इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

IND vs SA T20 World Cup विराट कोहली कंगारू धरती पर रच सकते हैं इतिहास, तोड़ेंगे तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड 

IND VS SAदक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य था। टीम की शुरुआत तो खराब रही थी क्विंटन डीकॉक जल्द आउट हो गए, इसके बाद हाल ही में शतक जड़ने वाले रिली रोसो भी खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि डेविड मिलर और एडम मार्कराम के अर्धशतकों के दम पर 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन बनाकर जीत  दर्ज की ।

SL vs NZ T20 WC कीवी बल्लेबाज ने मचाया तहलका, 61 गेंदों पर जड़ा तूफानी शतक, बड़ा रिकॉर्ड बना डाला 
 

IND VS SAडेविड मिलर ने 46 गेंदों में 4 चौके और तीन  छक्के की मदद से  नाबाद 59 रनों की पारी खेली। एडम मार्कराम ने 41 गेंदों में 6 चौके और  एक  छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली।  भारत के लिए  अर्शदीप सिंह  नेदो विकेट लिए, वहीं हार्दिक पांड्या , मोहम्मद शमी और  आर अश्विन ने भी 1-1 विकेट लिया।

Ind vs SA T20 world cup 2022 दक्षिण अफ्रीका ने खेला माइंड गेम, भारतीय खेमे में मच जाएगी खलबली 
 

IND VS SAइससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की   अर्धशतकीय पारी  के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव ने  40 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 68 रनों की पारी खेली।भारत  के बाकी बल्लेबाजतो फ्लॉप ही रहे ।दूसरी ओर  दक्षिण  अफ्रीका के लिए लुंगी एंगीडी ने घातक गेंदबाजी  करते हुए  4 विकेट  चटकाए। वहीं  पॉर्नेल ने 3 विकेट अपने नाम किए। एनरिक नॉर्त्जे ने 1 विकेट लिया।
 

IND vs SA, Fantasy Cricket Tips, प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, Dream11 Team, इंजरी अपडेट

Share this story