Samachar Nama
×

IND vs BAN Live Score, T20 World Cup 2022  टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका ,  सस्ते में आउट हुए  कप्तान रोहित शर्मा 

ये 3 खिलाड़ी है Rohit Sharma के बाद टीम इंडिया की कप्तानी के प्रबल दावेदार, इस खिलाड़ी का तो लगभग तय है बनना

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप में अहम मैच खेला जा रहा है। एडीलेड के ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले के तहत टीम इंडिया की खराब शुरुआत हुई है। मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा के रूप में टीम इंडिया को पहला बड़ा झटका लगा।

 Breaking IND vs BAN Live Score, T20 World Cup 2022 बांग्लादेश ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला 

Rohit Sharma Record: छक्कों के बड़े रिकॉर्ड को तोड सकते है हिटमैन रोहित शर्मा, सिर्फ इतने छक्के और बन जाऐंगे नंबर 1

खबर लिखे जाने तक भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के रूप में महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिया था। रोहित शर्मा जब पवेलियन लौटे तब टीम इंडिया का कुल स्कोर 11 रन पहुंच गया था। रोहित शर्मा सस्ते में आउट हुए वह 8 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हसन महमूद की गेंद पर शार्ट खेला लेकिन वह यासिर शाह के हाथों में सीधा चला गया और वह  आउट हो गए।

T20 World Cup 2022 महारिकॉर्ड के करीब 'हिटमैन' Rohit Sharma, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज 
 

KL Rahul rohit

आउट होने से पहले रोहित शर्मा को हसन महमूद ने जीवनदान दिया था। दरअसल पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हसन महमूद ने रोहित शर्मा का बाउंड्री पर कैच छोड़ दिया था। रोहित का कैच छोड़ने पर उस ओवर में गेंदबाजी कर रहे  गेंदबाज  तस्कीन अहमद काफी गुस्सा नजर आए थे।

 T20 WC 2022 कितने बजे से शुरु होगा IND vs BAN मैच, जानिए मुकाबले की टाइमिंग और कैसे देख पाएंगे लाइव
 

Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा 5 छक्के जड़ते ही विश्व क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने वाले बनेगें दुनिया के दुसरे बल्लेबाज, जाने पहले नबंर पर कौन?

हालांकि हसन महमूद ने अपने ओवर में कैच छोड़ने की भरपाई करते हुए रोहित शर्मा का विकेट लिया।टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को सस्ते में आउट करना बांग्लादेश के लिए बड़ी सफलता रही है क्योंकि हिटमैन रोहित शर्मा ऐसे बल्लेबाज है जो एक बार मैदान पर टिक जाती है तो विपक्षी टीमों की मुसीबत बढ़ा देते हैं
Rohit Sharma 00---------122211111

Share this story