IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशख़बरी, ये स्टार खिलाड़ी हुआ फिट
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशख़बरी आ गई है , दरअसल टीम का एक घातक गेंदबाज अब वापसी करने के लिए तैयार है। ख़बरों की माने तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल के अगले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं।
KKR के स्टार ऑलराउंडर Andre Russell ने Nude सेल्फी पोस्ट कर इंटरनेट पर मचाया बवाल

आर्चर लंबे वक्त से चोट के चलते मैदान से बाहर हैं । जोफ्रा आर्चर के बैक स्ट्रैस में दिक्कत थी, पर वह इससे अब तेजी से उबर रहे हैं। जल्द मैदान पर खेलते नजर आ सकते हैं, ऐसे में संभावना है कि वह आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खेल सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जोफ्रा आर्चर को मोटी रकम खर्च करके खरीदा था।
Suryakumar Yadav ने बड़ी उपलब्धि हासिल की, विराट और रोहित जैसे दिग्गज बल्लेबाज छूट गए पीछे

इंग्लैंड का यह खिलाड़ी 2021 से चोटिल चल रहा है, ऐसे में मुंबई इंडियंस इस बात से अवगत थी कि जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2022 में नहीं खेल पाएंगे।मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर पर लॉन्ग टाईम इन्वेसमेंट करने का काम किया, लेकिन यह कितना सही है यह तो आगे चलकर ही पता चलेगा।
T20 World Cup में हार के बाद मचा हाहाकार, BCCI ने पूरी सिलेक्शन कमेटी को किया बर्खास्त
जोफ्रा आर्चर जिस तरह फिट हो रहे हैं, उससे मुंबई इंडियंस को काफी राहत मिलने वाली है। जोफ्रा आर्चर फिट हो जाते हैंतो इससे मुंबई इंडियंस का तेज गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत हो जाएगा। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के लिए कमर कस ली है , उसने रिलीज और रिटेन प्रक्रिया पूरी कर ली है। मिनी ऑक्शन भी दिसंबर में होना है, जहां मुंबई की टीम कुछ खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल की एक सफल टीम है जिसने पांच बार खिताब जीता है।


