Samachar Nama
×

IPL 2022 एलिमिनेटर मैच में जीत के बाद भी RCB के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
 

IPL 2022 एलिमिनेटर मैच में जीत के बाद भी RCB के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को मात देकर  आरसीबी ने   क्वालिफायर -2 में जगह बनाई  है। कोलकाता  के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में  खेले गए इस मैच के तहत आरसीबी  ने लखनऊ सुपरजायंट्स को  14 रन से मात दी ।एलिमिनेटर मैच में जीत के साथ ही आरसीबी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले कभी बैंगलोर के साथ  आईपीएल  ऐसा  नहीं हुआ था जो  अब हुआ है।

IPL 2022 Highlights, LSG vs RCB Eliminator बैंगलोर ने रोमांचक मैच में लखनऊ को  14 रनों से दी मात, देखें Video

बता दें कि  बैंगलोरआईपीएल के एक सीजन में  सबसे ज्यादा छक्के खाने वाली टीम बन गई है।बैंगलोर के गेंदबाजों ने   आईपीएल 2022 में  137 छक्के खाए हैं ।इससे पहले 2018  में  कोलकाता नाइटराडर्स ने सबसे ज्यादा छक्के खाने  का काम किया था ।

Virat Kohli का बड़ा कारनामा , T20 क्रिकेट में अपने नाम किया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस साल 135 छक्के केकेआर के गेंदबाजों को पड़े थे।वहीं उसी सीजन 131 छक्के चेन्नई सुपरकिंग्स ने खाए जबकि 2022 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 128 छक्के खाए हैं।बता दें कि बैंगलोर के दो गेंदबाजों ने एक सीजन  में सबसे ज्यादा छक्के खाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है । आईपीएल 2022   से पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ है जब एक टीम के दो  गेंदबजों ने एक सीजन में  28 या इससे  ज्यादा छक्के  अपनी गेंदों पर खाए हैं।

IPL 2022  LSG vs RCB के Eliminator मैच में इन बल्लेबाजों ने जड़े जबरदस्त चौके, देखें Highlights Video 

IPL 2022 RCB vs LSG: 14 रन से जीत दर्ज करते हुए क्वालीफायर-2 में पहुंची RCB, हार के साथ खत्म हुआ LSG का सफर

आईपीएल के  एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने के रिकॉर्ड की बात की जाए तो यह   रिकॉर्ड  ड्वेन ब्रावो के नाम हैं जिन्होंने 2018 में   29 छक्के खाए थे।इसके अलावा   युजवेंद्र चहल ने 2015 में 28,मोहम्मद सिराज ने 2022 में  28 छक्के और वानिंदु  हसरंगा ने भी  इस सीजन में 28 छक्के  ही खाए हैं। बैंगलोर की टीम  दूसरे क्वालिफायर मैच में पहुंच गई है।

IPL 2022 RCB vs LSG: 14 रन से जीत दर्ज करते हुए क्वालीफायर-2 में पहुंची RCB, हार के साथ खत्म हुआ LSG का सफर

Share this story