Samachar Nama
×

IPL 2022 जीत के बाद भी मुंबई के इस खिलाड़ी पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर लगाई क्लास
 

IPL 2022 : इस घातक ऑलराउंडर को मिलेगा गुजरात के खिलाफ Mumbai Indians में मौका, जानिए टीम की संभावित प्लेइंग 11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  मुंबई इंडियंस ने    बीते दिन गुजरात टाइटंस को  5 रनों से मात देने का काम किया। साथ ही इस सीजन की   दूसरी जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस   अपनी साख बचाने के लिए मैदान में है , वह प्लेऑफ की रेस से तो  पहले ही बाहर हो चुकी है। वैसे मुंबई इंडियंस की टीम को     गुजरात के खिलाफ भले ही जीत मिली गई  हो, लेकिन टीम के घातक ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड  का फ्लॉप शो देखकर फैंस भड़क गए।

IPL 2022 PBKS VS RR के मुकाबले में जानिए कैसा रहने वाला है पिच और मौसम का हाल 
 


Kieron Pollard

पोलार्ड   आईपीएल 2022 में बुरी तरह   फ्लॉप दिख रहे हैं । गुजरात के  खिलाफ ही पोलार्ड 14 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर राशिद खान की  गेंद पर बोल्ड हो गए। पूरे टूर्नामेंट में  अब तक एक भी पारी पोलार्ड के बल्ले से नहीं देखने को मिली जिससे मुंबई की नैया पार लगी हो।

IPL 2022 MI vs GT Rohit Sharma ने जड़ा शानदार छक्‍का, वायरल हुआ रणवीर सिंह का रिएक्‍शन

नतीजा ये रहा  कि मुंबई की टीम सबसे पहले प्लेऑफ की रेस  बाहर हो गई। मुंबई और गुजरात की बात  की जाए तो दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने   20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर  177 रन बनाए और गुजरात टाइटंस  को जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य दिया।

IPL 2022 GT vs MI के मैच के बाद कैसा है Points Table का हाल, जानिए ताजा अपडेट

वहीं इसके जवाब में उतरी   गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में  5 विकेट खोकर 172 रन बना पाई और ये मैच हार गई। साथ ही गुजरात को  प्लेऑफ में  पहुंचने के लिए  अभी भी इंतेजार करना पड़ेगा।गुजरात की टीम  हार के साथ  भी 16 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर ही है।


 


 


 


 

Share this story