Samachar Nama
×

IPL 2022 MI vs GT Rohit Sharma ने जड़ा शानदार छक्‍का, वायरल हुआ रणवीर सिंह का रिएक्‍शन

Rohit Sharma scoop six off Mohammed Shami bowl11111

क्रिकेट न्यजू़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में  रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटंस को 5 रन से मात देने में सफल रही। मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में 5 चौके  और दो छक्के  की मदद से 43 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान ही रोहित शर्मा ने स्कूप शॉट खेलकर छक्का  जड़ा,जिस पर बॉलीवुड अभिनेता   रणवीर सिंह का रिएक्शन का वायरल हुआ है।

IPL 2022 GT vs MI के मैच के बाद कैसा है Points Table का हाल, जानिए ताजा अपडेट
 

गुजरात के  गेंदबाज   मोहम्मद शमी द्वारा किए गए पारी के तीसरे ओवर में रोहित  ने स्कूप शॉट खेलकर गेंद को  फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री लाइन के पार भेजा। रोहित शर्मा के  इस शॉट को देखकर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिह  भी खुशी से झूम गए। अपनी नई फिल्‍म जयेश भाई जोरदार का प्रमोशन करने के लिए स्‍टेडियम पहुंचे रणवीर सिंह ने रोहित शर्मा के स्‍कूप पर छक्‍का जमाने के बाद जो रिएक्‍शन दिया, जो  अब सोशल मीडिया पर वायरल हो  रहा है।

IPL 2022 GT vs MI गुजरात- मुंबई के मैच में लगे चौकों का Highlights Video देखें यहां
 

रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान  छक्के लगाकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए  200 छक्के जड़े और   कीरोन पोलार्ड  के बाद ऐसा करने वाले फ्रेंचाइजी के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं । पोलार्ड ने मुंबई  इंडियंस के  खेलते हुए 257 छक्के जमाए हैं।बता दें कि आईपीएल के इतिहास में किसी  एक फ्रेंचाइजी के लिए  200 या   ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं ।

IPL 2022 GT vs MI Highlights जानिए मुकाबले में किन बल्लेबाजों ने जमकर उड़ाए छक्के, देखें VIDEO
 

किसी एक फ्रेंचाइजी  के लिए 200 या ज्यादा छक्के जड़ने का सबसे पहले कमाल  क्रिस गेल ने किया था । आरसीबी के लिए  खलते हुए क्रिस गेल ने 200  या  ज्यादा छक्के जड़े थे। इस सूची में दूसरे  नंबर पर  एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने आरसीबी के लिए 200 या ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा किया है।वहीं विराट कोहली सूची में तीसरे नंबर पर है जिन्होंने आरसीबी के लिए यह  कमाल किया है। 


 

Share this story