Samachar Nama
×

बर्थडे स्पेशल  Ms Dhoni के गैराज में है कई महंगी बाइक, लेकिन ये है सबसे खास
 

Ms Dhoni

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह  धोनी 7 जुलाई  2022 को  अपना  41वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी को   खेल-खेल के साथ   बाइक्स का काफी शौक रहा है ।  महेंद्र सिंह धोनी के पास   महंगी बाइक्स  का  बड़ा कलेक्शन बताया  जाता है लेकिन  एक बाइक बेहद खास रही है।

IND vs ENG 1st T20  कितने बजे से खेला जाएगा पहला टी 20, जानिए कब-कहां देख सकते हैं लाइव
 

Ms Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गैराज में एक  पुरानी बाइक को संभालकर रखा है,जिसकी तस्वीर  उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद शेयर की थी।आपको बता दें कि धोनी ने काफी वक्त पहले   ट्वीट करके  अपनी राजदूत  बाइक  की तस्वीर  पोस्ट की थी ।धोनी ने कैप्शन में लिखा था , मेरी पहला बाइक। धोनी कहते हैं कि यह बाइक उनके दिल के  काफी  करीब है।उन्होंने यह बाइक    तब खरीदी थी जब वह क्रिकेटर बनने के लिए संघर्ष कर रहे थे ।

Asia Cup में भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत, सामने आई तारीख
 

Ms Dhoni

 धोनी जब झारखंड में टिकट कलेक्टर की नौकरी कर रहे थे तब उन्होंने यह बाइक 4500 रुपए में खरीदी थी। महेंद्र सिंह धोनी  ने इस  बाइक को अभी  भी  संभालकर रखा है ।यही बात  फैंस का दिल जीत लेती है।आपको बता दें कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के  गैराज में  शानदार बाइक्स का कलेक्शन रहा है ।

IND vs ENG Jos Buttler बटलर के हाथों होगी इंग्लैंड की कमान, जानिए कैसा है बल्लेबाज का T20 रिकॉर्ड
 

Ms Dhoni

उनके पास  कावासाकी   निंजा  एच-2 कॉन्फेडरेट   एक्स  132 ,  हार्ले  डेविडसन के  अलावा  कई अन्य बाइक्स  हैं ।खास बात  यह है कि  भारत में क्वावासकी  निंजा  के पहले मालिक धोनी ही थे, जिसकी कीमत  35 लाख रुपए है। वहीं  मशहूर बाइक में से एक  हार्ले डेविडसन की कीमत करीब 18 लाख और कॉन्फेडरेट एक्स-132 हेलकैट की कीमत भी लाखों में है। 
Ms Dhoni

Share this story