Samachar Nama
×

IPL  2022 RCB के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद आगबबूला हुए कप्तान Ms Dhoni, इसे बताया जिम्मेदार

dhoni

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी की  अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को    बीते दिन आईपीएल 2022 में   आरसीबी के खिलाफ  13 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स    की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका लगा है। मुकाबले में बैंगलोर ने सीएसके के सामने   174 रनों का लक्ष्य रखा था  लेकिन वह  160 रन ही बना सकी। महेंद्र  सिंह धोनी  अपनी टीम की हार  से काफी गुस्से में रहे हैं।

IPL 2022 CSK पर RCB की जीत के बाद जानिए  Points Table का ताजा अपडेट 
 

बीच IPL सीजन रवींद्र जडेजा ने क्यों छोड़ी कप्तानी? खुद MS Dhoni ने बताया कारण

मुकाबले के बाद  उन्होंने कहा, हमें यह देखते रहना चाहिए कि क्या गलत हुआ। आप प्वाइंट्स टेबल को देखकर विचलित हो  सकते हैं ।हम  अपनी खामियों  पर ध्यान दे रहे हैं  ना कि  प्वाइंट्स टेबल में हम किस स्थान पर हैं। कप्तान एमएस  धोनी ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए  आसान होती जा रही थी ।

IPL 2022 RCB VS CSK Highlights इन खिलाड़ियों के बल्ले से निकले जबरदस्त चौके, देखें VIDEO
 

DHONI0--1-1-11-11114441111111.JPG

और बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन ने निराश किया। उन्होंने कहा कि , हमने आरसीबी को  लड़ने लायक स्कोर पर रोका था लेकिन बल्लेबाजों ने   निराश किया, लक्ष्य का पीछा करते समय  आपको पिच का  अंदाजा रहता है  ।  लक्ष्य का पीछा करना  आकलन का खेल । हमारे बल्लेबाज सही से आकलन नहीं कर पाए।  

IPL 2022 RCB VS CSK Highlights  बैंगलोर -चेन्नई के मैच में इन बल्लेबाजों ने उड़ाए जमकर छक्के, देखें VIDEO
 

MS Dhoni भी फंस गये थे बतौर कप्तान इन तीन बड़े विवादों में, दिया था युवा खिलाड़ियों पर अजीबों-गरीब बयान

चेन्नई सुपरकिंग्स के  मौजूदा सीजन में चार मैच अभी बाकी है, टीम के  फिलहाल अंक तालिका में  6   अंक हैं और यहां से उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम ही है। गौरतलब हो कि   महेंद्र सिंह धोनी  की टीम  ने इस  सीजन में काफी संघर्ष किया है। टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी ।इसके बाद रविंद्र जडेजा  को कमान सौंपी गई और उनके नेतृत्व में टीम का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए रविंद्र जडेजा ने फिर से सीएसके को कमान  सौंपे जाने का काम किया।
Dhoni-Faf-Du-Plessis

Share this story