Samachar Nama
×

Asia Cup 2022 के लिए Aakash Chopra ने किया टीम इंडिया का चयन, इन खिलाड़ियों को दी जगह

‘वो एक ग्रैंडमास्टर हैं…’ Aakash Chopra ने चहल को बताया टी20 फॉर्मेट में दुनिया का सबसे बेहतरीन स्पिनर

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  भारत का वेस्टइंडीज दौरा खत्म हो चुका है, जहां उसने  पांच मैचों की टी 20 सीरीज में 4-1 से कब्जा किया। वेस्टइंडीज दौरे के बाद अब एशिया कप का आयोजन होने वाला है, जहां टीम इंडिया की निगाहें  रहने वाली हैं। एशिया कप के लिए भारतीय  टीम का ऐलान अब तक नहीं किया गया है,  लेकिन   अब 8 अगस्त को टीम घोषित की जा सकती है।

Shoaib Akhtar ने घुटनों की कराई सर्जरी, अस्पताल से शेयर किया Video

Aakash Chopra ने याद किया IPL 2022 का फाइनल, संजू के विकेट को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एशिया कप के लिए  भारतीय टीम का चयन किया है।आकाश चोपड़ा ने अपनी एशिया कप टीम फैन्स के साथ शेयर की है।आकाश चोपड़ा ने अपनी चुनी टीम में  15  नहीं बल्कि 16 खिलाड़ियों का चयन किया है।एशिया कप  2022 के लिए संभावित स्क्वॉड में आकाश चोपड़ा ने  मोहम्मद शमी को भी जगह दी है । उनकी टीम  में संजू सैमसन, ईशान किशन, आवेश खान और कुलदीप यादव के लिए कोई जगह नहीं है ।

IND VS WI  स्पिनर्स के दम पर Team India ने रचा इतिहास, कर दिया बड़ा कारनामा 

Aakash Chopra test   661

इसके अलावा  उन्होंने  श्रेयस  अय्यर को भी टीम से बाहर रखा है।आकाश चोपड़ा ने अपनी  टीम में विराट कोहली, केएल राहुल  और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है । एशिया कप दुबई में खेला जाना है और इस वजह टीम में रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र  चहल तीनों को चुना गया है।

ये खिलाड़ी अकेले दम पर भारत को जिताएगा Asia Cup, दहशत में विरोधी टीम 
 

Aakash Chopra test   661

आकाश चोपड़ा ने साथ ही  यह भी कहा   कि वैसे तो 15 खिलाड़ी चुने जाते हैं  लेकिन अगर 16 खिलाड़ियों को चुना गया तो उनकी ओर से अक्षर पटेल को इसमें जगह मिलनी चाहिए।भारत एशिया  की एक चैंपियन टीम है और वह एशिया कप खिताब जीतने की प्रबल दावेदार रहने वाली है।
 

Team India ने किया एक वार मिले दो पुरूस्कार, मैच में इंग्लैंड को शिकस्त देने के साथ ODI रैंकिंग में पाकिस्तान को भी पछाड़ा

आकाश चोपड़ा का संभावित एशिया कप स्क्वॉड -रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल।
 

Share this story