जन्नत की सैर कराएगी वंदे भारत ट्रेन, यहां जानिए किराये से लेकर टाइमिंग तक की पूरी जानकारी
वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज़ रेलगाड़ियों में से एक है। भारत में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। तब से लेकर अब तक भारत में 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इस ट्रेन की अधिकतम गति की बात करें तो यह करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भारत के लगभग हर राज्य में किया जा रहा है।
वंदे भारत एक्सप्रेस में लोगों को कई सुविधाएं मिलती हैं। जो अन्य ट्रेनों में उपलब्ध नहीं है। अब आप वंदे भारत के जरिए धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर भी जा सकेंगे। इसके लिए अब नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। जो कटरा से श्रीनगर तक जाएगी। इसका किराया क्या होगा? इसका समय क्या होगा? आइये आपको इसकी पूरी जानकारी बताते हैं।
कश्मीर से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग जल्द ही शुरू होगी। आपको बता दें कि यह नहाई वंदे भारत एक्सप्रेस उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक यानी यूएसबीआरएल परियोजना पर चलेगी। इसकी टाइमिंग की बात करें तो फिलहाल यह श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन और श्रीनगर के बीच चलेगी, बाद में इसकी सेवा जम्मू तवी से भी शुरू होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। श्रीनगर से वापसी में यह ट्रेन सुबह 8:55 बजे चलेगी और दोपहर 12:05 बजे कटरा पहुंचेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया आमतौर पर अन्य ट्रेनों की तुलना में थोड़ा अधिक है। क्योंकि इसमें सुविधाएं अधिक हैं। कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस के किराये की बात करें तो एसी चेयर कार का किराया 1500 रुपये से 2500 रुपये तक हो सकता है।वहीं अगर एग्जीक्यूटिव चेयर कार के किराये की बात करें तो यह 2200 रुपये से 2500 रुपये तक हो सकता है। लेकिन आपको बता दें कि आधिकारिक किराए को लेकर अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। यह किराया कम या ज्यादा हो सकता है।