Samachar Nama
×

सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं ये 5 पत्ते, इनके फायदे जानकर हो जाएंगे पागल

प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं, जो स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं हैं। हमें सिर्फ फलों और फूलों से ही लाभ नहीं मिलता बल्कि कुछ खास पत्ते भी हैं जिनका सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। ये पत्ते न केवल पौष्टिक तत्वों से भरपूर हैं बल्कि बीमारियों....

प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं, जो स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं हैं। हमें सिर्फ फलों और फूलों से ही लाभ नहीं मिलता बल्कि कुछ खास पत्ते भी हैं जिनका सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। ये पत्ते न केवल पौष्टिक तत्वों से भरपूर हैं बल्कि बीमारियों को ठीक करने में भी सहायक हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही पांच औषधीय पत्तियों के बारे में, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

सेहत का खजाना हैं ये 5 पत्ते

इस सूची में पहला नाम बेलपत्र का है। इस पत्ते का न सिर्फ धार्मिक महत्व है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद खास है। आयुर्वेद में इसका विशेष स्थान है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए भी जाना जाता है।

पान खाना किसे पसंद नहीं है? इसे खाने से आपके मुंह का स्वाद तो बदल ही जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए भी कितना फायदेमंद है? यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और सांसों की दुर्गंध को दूर करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

करी पत्ता खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह आश्चर्यजनक लाभ भी प्रदान करता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन फाइबर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। करी पत्ता रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है।

तुलसी को कैसे भूल सकते हैं आप? आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों को सबसे विशेष महत्व दिया गया है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। खांसी और जुकाम में राहत प्रदान करता है।

आपने पुदीने की चटनी तो खाई ही होगी। इससे भोजन का स्वाद दोगुना हो जाता है। इसके स्वास्थ्य लाभ भी जबरदस्त हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो पेट को ठंडक पहुंचाते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं।

Share this story

Tags