Samachar Nama
×

IPL 2021 क्या RCB के  खिलाफ खेलेंगे Hardik Pandya ,  आया बड़ा अपडेट

Hardik Pandya

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2021 में  रविवार को  मुंबई  इंडियंस का सामना     आरसीबी से होना है । दोनों टीमों के बीच इस सीजन का   39वां  मैच खेला जाएगा। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के तहत स्टार ऑलराउंडर    हार्दिक पांड्या की फिटनेस    मुंबई इंडियंस के लिए  टेंशन बनी हुई है।

IPL 2021,DC vs RR  दिल्ली कैपिटल्स ने  राजस्थान रॉयल्स को दिया  जीत के लिए 155 रनों  का लक्ष्य
 


Hardik Pandya

 हार्दिक पांड्या अनफिट होने की वजह से  आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के  अब   तक एक भी मैच  में नहीं खेल सके हैं।ऐसे में सवाल है कि  हार्दिक पांड्या क्या आरसीबी के खिलाफ मैच में उतरेंगे।  रॉयल  चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ  होने वाले मैच से पहले हार्दिक पांड्या  को लेकर  बड़ी अपडेट भी आई है।  मुंबई इंडियंस के  डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस जहीर खान ने आरसीबी   के खिलाफ होने वाले मैच   से पहले हार्दिक पांड्या  की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है ।

IPL 2021, DC vs RR दिल्ली  और राजस्थान की प्लेइंग XI का हुआ ऐलान, देखें टीमें

Hardik Pandya

उन्होंने कहा कि    पांड्या ने  अभ्यास शुरु कर दिया  है और कोहली की टीम  के खिलाफ खलेंगे  या नहीं इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।जहीर खान ने कहा,   हमारा एक अभ्यास सत्र होना  है और  हम देखेंगे कि हार्दिक कैसा कर रहे हैं और उसके बाद ही हम उनके ऊपर फैसला लेंगे ।

 CSK vs RCB विराट कोहली  बने 'सुपरमैन', हवा में उड़कर लपका गजब का कैच, देखें VIDEO

Hardik Pandya

उन्होंने प्रैक्टिस शुरु कर दी है और   इस समय  यही बात मैं आप लोगों को बता सकता हूं।  हम आशा कर रहे  हैं कि वह फिट होंगे और आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।बता दें कि  हार्दिक पांड्या की फिटनेस  सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए  ही परेशानी नहीं है बल्कि भारतीय टीम मैनेजमेंट की समस्या भी बढ़ी हुई हैं।  दरअसल आईपीएल के बाद  हार्दिक पांड्या को टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम  का प्रतिनिधित्व करना  है।

Hardik Pandya


 

Share this story