Samachar Nama
×

IPL 2021,DC vs RR  दिल्ली कैपिटल्स ने  राजस्थान रॉयल्स को दिया  जीत के लिए 155 रनों  का लक्ष्य

rr-12

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।। आईपीएल 2021 के   36 वें मैच  के  तहत दिल्ली कैपिटल्स और   राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हो रही । अबु धाबी में खेले जा रहे  इस मैच के तहत   राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया । टॉस हारकर पहले खेलते हुए    दिल्ली ने श्रेयस  अय्यर,   शिमरोन हेटमायर और  ऋषभ पंत की पारियों के  दम पर निर्धारित 20 ओवर में  6 विकेट पर  154 रन बनाने का काम किया ।  

IPL 2021, DC vs RR दिल्ली  और राजस्थान की प्लेइंग XI का हुआ ऐलान, देखें टीमें
 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए   श्रेयस अय्यर ने  32 गेंदों में  एक चौके और दो छक्के की मदद से   43 रनों की पारी खेली । वहीं   शिमरोन हेटमायर ने  16 गेंदों में 5 चौके की मदद से  28 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने    24 गेंदों में  दो छक्के की मदद से  24 रनों की पारी खेली।

 Breaking, IPL 2021, DC vs RR राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला 
 

वहीं अक्षर पटेल ने 12   और पृथ्वी शॉ ने   10 रन की पारी खेली। दूसरी ओर   राजस्थान रॉयल्स के लिए मुस्ताफिजुर रहमान   और   चेतन सकारिया ने दो -दो विकेट लिए । वहीं   कार्तिक त्यागी और राहुल तेवतिया को एक-एक विकेट  मिला। बता दें कि मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की   शानदार  शुरुआत नहीं रही थी, टीम का पहला ही बड़ा विकेट  शिखर धवन के रूप में गिरा।

 CSK vs RCB विराट कोहली  बने 'सुपरमैन', हवा में उड़कर लपका गजब का कैच, देखें VIDEO
 

शिखर धवन महज  8 रन बनाकर     कार्तिक त्यागी की  गेंद पर बोल्ड हो गए थे।वहीं इसके बाद  जल्दी कुल  21 रनों के स्कोर पर पृथ्वी शॉ आउट हुए। पृथ्वी शॉ को चेतन सकारिया ने पवेलियन की राह दिखाई। बता दें कि इस मैच के तहत दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की निगाहें जीत परहैं।

Share this story