IPL 2022 मेगा नीलामी के बाद जानिए कैसी है Rohit Sharma की Mumbai Indians, देखें फुल Squad
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन का समापन हो गया ।अब पूरी तरह से साफ गया कि कौन सी टीम के साथ कौन सा खिलाड़ी है। नीलामी में मुंबई इंडियंस ने कई खिलाड़ियों पर पैसा पानी की तरह बहाया। रोहित की टीम ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा ।
IPL 2022 धोनी की टीम में फिर हुई बूढ़े शेरों की एंट्री, पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो गई CSK

मुंबई ने जोफ्रा आर्चर पर 8 करोड़, टिम डेविड पर 8.25 करोड़ खर्च किए। इसके अलावा मुरुगन अश्विन पर 1.60 करोड़, रिले मेडरिथ पर 1 करोड़ खर्च किए । वहीं डेवॉल्ड ब्रेविस पर 3 करोड़ मुंबई की फ्रेंचाइजी खर्च किए हैं। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को भी मुंबई इंडियंस ने खरीदा है।
Delhi Capitals में आया खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज, मैच फिनिश करने में है माहिर

मुंबई ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में खरीदा, वहीं मयंक मार्केंडे को 65 और तिलक वर्मा को 1.70 करोड़ में खरीदा है। मुंबई इंडियंस नीलामी के बाद काफी मजबूत नजर आ रही है , लेकिन आगामी सीजन के तहत वह कैसा प्रदर्शन करती है यह तो देखने वाली बात रहती है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले कप्तान रोहित शर्मा को 16 करोड़, जसप्रीत बुमराह 12 करोड़, वहीं सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ और कीरोन पोलार्ड को 6 करोड़ में रिटेन किया।रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार खिताब जीता है । बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है । मुंबई इंडियंस ने अब तक सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीता है। पिछला सीजन मुंबई इंडियंस उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी और प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन इस बार रोहित की टीम दमदार प्रदर्शन करती नजर आ सकती है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की पूरी टीम-
खरीदे गए खिलाड़ी- डेवॉल्ड ब्रेविस (3 करोड़ रुपये), ईशान किशन (15.25 करोड़ रुपये), मुरुगन अश्विन (1.60 करोड़), बसिल थंपी (30 लाख), जयदेव उनादकट (75 लाख), मयंक मार्कंडेय (65 लाख), संजय यादव (50 लाख), तिलक वर्मा (1.70 करोड़), डेनियल सैम्स (2.60 करोड़), टायमल मिल्स (1.50 करोड़), जोफ्रा आर्चर (8 करोड़), रिले मेडरिथ (1 करोड़), टिम डेविड (8.25 करोड़), मोहम्मद अरशद खान (20 लाख), आर्यन जुयाल (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख), फैबियन एलन (75 लाख), अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख), रमनदीप सिंह (20 लाख), राहुल (20 लाख) और रितिक (20 लाख)
रिटेन खिलाड़ी- रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरन पोलार्ड (6 करोड़)
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन -- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, डेनियल सम्स, जयेदव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।

