Samachar Nama
×

IPL 2021: मुंबई को हराकर टॉप पर पहुंची चेन्नई, जानिए Points Table का हाल 

CSK

स्पोर्ट्स न्यूज़  डेस्क।। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज  हो गया है। टूर्नामेंट के    30 वें मैच में  बीते दिन चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हुई।दुबई में खेले गए इस मैच के तहत चेन्नई ने  धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 20 रनों से जीत दर्ज की । मुकाबले   में चेन्नई की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर   6 विकेट पर  156रन बनाए।

IPL 2021, CSK VS MI के हाईवोल्टेज मैच को  लेकर फैंस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन
 


CSK VS MI

सीएसके के लिए   रितुराज गायकवाड़ ने    नाबाद 88 रनों की पारी खेली । वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में  8 विकेट पर 136 रन बना सका।  धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स  ने मुंबई इंडियंस की टीम को  मात देकर हर का बदला लिया है। दरअसल इस सीजन के  पहले चरण के तहत चेन्नई  को मुंबई ने  करारी मात दी थी।

IPL 2021 CSK vs MI संकट में मुंबई इंडियंस, Rohit Sharma  टीम से बाहर
 


CSK VS MI-11-1 --6.jpg

सीएसके ने अब उस  हार का बदला मौजूदा सीजन के तहत     ले लिया है।   मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ  ही  चेन्नई सुपरकिंग्स अंक तालिका  में टॉप पर पहुंच गई है।  सीएसके के   अब     6 जीत के साथ  12 अंक हो गए हैं।  अंक तालिका में  दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी 12 अंक लेकर  दूसरे स्थान पर है, वहीं आरसीबी की टीम     10 अंक लेकर  तीसरे स्थान पर है।

LIVE IPL 2021 CSK vs MI चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता  टॉस, दोनों टीमें ने उतारी ऐसी प्लेइंग XI

CSK vs MI IPL 2021 Preview: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स में होगा सुपरहिट मुकाबला

 इसके अलावा मुंबई  इंडियंस की टीम चौथे स्थान पर ही है। मुंबई इंडियंस की टीम  के 8 अंक हैं। गौरतलब हो कि   आईपीएल 2021 का आयोजन पहले ही भारत में ही किया गया था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से  मई में टूर्नामेंट को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। टूर्नामेंट के  बाकी बचे हुए मैचों का आयोजन बीसीसीआई ने यूएई में कराने का फैसला लिया है।

IPL 2021 CSK vs MI: चेन्नई टीम ताकत मजबूत बल्लेबाजी, लेकिन MS Dhoni और Suresh Raina ने बढ़ाई टेंशन

POINTS TABLE--1

Share this story