Samachar Nama
×

IPL 2021 इन  खिलाड़ियों को पछाड़कर  KL Rahul ने किया Orange Cap पर कब्जा
 

KL Rahul IPL

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2021  में केएल  राहुल ने एक बार फिर से   बल्ले से अपनी बादशाहत कायम कर ली है।केकेआर के खिलाफ दमदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद  केएल राहुल इस सीजन में   सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।केएल राहुल ने कोलकाता के खिलाफ     49 गेंदों में   67 रनों की पारी खेली।

IPL 2021 कोलकाता -पंजाब के मैच के  बाद अंक तालिका में बदले समीकरण , इस टीम की बढ़ गई टेंशन
 


KL Rahul PBKS 88.jpg

इस दौरान 9 चौके और एक छक्का लगाया।केएल राहुल ने  कई स्टार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए  ऑरेंज कैप कब्जा जमा लिया है। केएल राहुल  ने   दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और    राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप हासिल कर ली। पंजाब के कप्तान केएल राहुल  ने    आईपीएल  2021  में  450  रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

IPL 2021 Mumbai Indians के खिलाफ मैच से पहले  Delhi Capitals की बड़ी कमजोरी हुई  उजागर

KL Rahul PBKS 88.jpg

केएल  राहुल के नाम  अब  11 मैचों में  489 रन  दर्ज हो गए हैं।उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं।बता दें कि आईपीएल में लगातार चौथा सीजन  है जब  राहुल ने  450 से  अधिक का स्कोर किया है । उन्होने  2018 में  659,  2019  में 593 और   2020 में  670 रन बनाए हैं। केएल राहुल इस सीजन में आसानी से  500  का आंकड़ा  पार कर  सकते हैं  और इसके साथ वह क्रिस गेल  का रिकॉर्ड   भी तोड़ देंगे।

IPL 2021, MI vs DC मुंबई  का सामना दिल्ली से , ऐसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग  Playing 11

KL Rahul PBKS 88.jpg

 क्रिस गेल ने लगातार   तीन बार पांच सौ का स्कोर किया है । हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने लगातार छह  बार पांच सौ  प्लस स्कोर किया है। इस सीजन के तहत केएल राहुल के  बाद शिखर धवन ने  11 मैचों में 454 रन बनाए, वहीं इसके बाद संजू सैमसन ने  जिन्होंने 11 मैचों में 452 रन बनाए हैं। इसके बाद चौथे नबर पर   फाफ डुप्लेसिस ने  11 मैचों   में 435 रन बनाए और  रितुराज गायकवाड़ ने 11 मैचों में  407   रन हैं।

KL Rahul0111-

Share this story