Samachar Nama
×

IPL 2021, SRH vs RR हैदराबाद  की होगी राजस्थान से टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
 

IPL 2021, SRH vs RR

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2021 के    40 वें मैच के  तहत सोमवार को   सनराइजर्स हैदराबाद और  राजस्थान रॉयल्स का आमना  -सामना होगा। दोनों टीमों के बीच दुबई  इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ंत होगी।दूसरे चरण में दोनों टीमें तीसरी बार  मैदान पर उतरेंगी। अब तक हैदराबाद ने दूसरे चरण में  पिछले दोनों मैच गंवाए हैं। वहीं राजस्थान को एक जीत नसीब हुई है।

T20 world cup से पहले खतरनाक  फॉर्म में आया भारत का ये खिलाड़ी, बल्ले से मचाई तबाही

IPL 2021, SRH vs RR

हैदराबाद की टीम  प्लेऑफ की रेस से  बाहर  हो चुकी है लेकिन  फिर भी वह जीत के साथ राजस्थान का खेल खराब कर सकती है। राजस्थान रॉयल्स को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो जीत के साथ आगे बढ़ना होगा । हैदराबाद और राजस्थान  के बीच आज होने वाले मैच को लेकर हम पिच और    मौसम की बात करने जा रहे हैं।

IPL 2021 RCB  vs MI कप्तान कोहली ने ऐसे मनाया जीत का जश्न,  हार से रोहित का लटका चेहरा, Video 
 

IPL 2021, SRH vs RR

 पिच रिपोर्ट  -   दुबई की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों  दोनों के लिए मददगार होंगी। नई गेंद से गेंदबजों को पिच से मदद मिल सकती है। साथ ही स्पिनर मैच  में अहम साबित हो सकते हैं। यूएई में  स्पिनर्स को   विकेट से अच्छा सपोर्ट मिला है। वहीं बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करनी होंगी  ताकि पॉवरप्ले में विकेट बचाए जा सकें।

IPL 2021 CSK और RCB की धमाकेदार जीत  के बाद Points Table में हुआ बड़ा बदलाव, देखें यहां 
IPL 2021, SRH vs RR

 मौसम का हाल  - दुबई में   हैदराबाद और राजस्थान के बीच होने वाले  मैच  में मौसम का किसी  से   प्रकार से व्यवधान नहीं होगा।  खिलाड़ी जिस वक्त मैदान पर  उतरेंगे  तब उन्हें   गर्मी और उमस झेलनी पड़ सकती है। दुबई  का तापमान  37 डिग्री सेल्सियस  के आसपास रहने के आसार हैं।वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं उमस  60 फीसदी के करीब  रह सकती है ।माना जा रहा है कि  सब कुछ  सही रहा तो दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत होगी।

IPL 2021, SRH vs RR

Share this story