Samachar Nama
×

IPL 2021 Shreyas Iyer या Rishabh Pant में से कौन करेगा कप्तानी,  DC ने किया ऐलान 
 

Rishabh Pant Shreyas Iyer--

 स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के तहत भी  ऋषभ  पंत  ही दिल्ली कैपिटल्स   की कप्तानी  करते हुए नजर आएंगे । फ्रेंचाईजी ने इस  बात का  आधिकारिक ऐलान कर दिया  है। दरअसल  श्रेयस अय्यर के  चोट से वापसी करने के बाद सवाल  बना हुआ था कि   फ्रेंचाईजी   दूसरे चरण के लिए  श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत में से किसे कप्तानी सौंपती है।पिछले सीजन  के तहत  श्रेयस अय्यर  की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल तक सफर  तय किया था।

क्या Babar Azam की  कप्तानी पर गिरेगी गाज , जानिए  पाक कप्तान का जवाब


Rishabh Pant Shreyas Iyer--

मौजूदा सीजन में  ऋषभ पंत    के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स ने  शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2021 के शुरु होने से पहले    श्रेयस अय्यर को चोट का सामना करना पड़ा था और वह आईपीएल   टूर्नामेंट  से   बाहर हो गए थे। इसके बाद   दिल्ली कैपिटल्स ने   ऋषभ  पंत को कप्तानी सौंपे जाने का काम किया था।

Virat Kohli ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई,  किया ये ट्वीट

Rishabh Pant Shreyas Iyer--

हालांकि कोरोना  वायरस की वजह से  आईपीएल 2021    तक पूरा नहीं  हो  सका था और  मई  में   टूर्नामेंट स्थगित करना  पड़ा था। आईपीएल  2021 के बाकी बचे हुए मैच यूएई में  19 सितंबर से होने जा रहे है। दिल्ली कैपिटल्स ने  फ्रेंचाईजी ने ऋषभ पंत को कप्तान बरकरार रखने के अपने आधिकारिक बयान में कहा, जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के सह-स्वामित्व  वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आज घोषणा  की  है कि  आईपीएल के शेष 2021 सीजन के लिए पंत  कप्तान के रूप  में बने रहेंगे।

Team India के  कप्तान बनने के बाद भी खुश नहीं होंगे Rohit Sharma, ये है बड़ी वजह
 


Rishabh Pant Shreyas Iyer--

बता दें कि  ऋषभ पंत के  नेतृत्व में    आईपीएल 2021 के पहले चरण के तहत   दिल्ली कैपिटल्स ने   शानदार प्रदर्शन किया । दिल्ली  कैपिटल्स आठ मैचों में  छह जीत  और दो  हार के साथ 12 अंक लेकर अंक तालिका में  टॉप पर है।

Rishabh Pant Shreyas Iyer---111111--1

Share this story