Samachar Nama
×

बट चुके थे शादी के कार्ड, ऐन मौके पर Shilpa Shinde ने कर दिया था शादी से इंकार, 44 की उम्र में भी कुंवारी हैं 

Shilpa shinde Gangs Of Filmistan: गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान की प्रोड्यूसर शिल्पा के बयान पर भड़की, कही ये बात

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और कॉमेडियन कहीं जाने वाले शिल्पा शिंदे आज अपना जन्मदिन मना रही है। शिल्पा शिंदे को लोग टीवी शो भाबी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के रोल से जानते है। अपने अंगूरी भाभी किरदार से हर घर में मशहूर शिल्पा शिंदे आज अपना जन्मदिन मना रही है। बता दें कि शिल्पा शिंदे ने आज यानी 28 अगस्त 2021 को अपनी जिंदगी के 44 साल पूरे कर चुकी हैं। शिल्पा शिंदे का जन्म मुंबई में हुआ था। ​शिल्पा शिंदे आज टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ शिल्पा शिंदे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है।

Shilpa Shinde Birthday: काम से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा में आ चुकी है टीवी की भाभी शिल्पा शिंदे

हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ विवादों से भरी है। छोटे पर्दे के मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 की विनर बन चुकी शिल्पा शिंदे की पर्सनल लाइफ कुछ ठीक नहीं रही है। उन्होंने शादी का कार्ड छपने के बाद अपनी शादी तोड़ दी थी और अब तक अभिनेत्री कुंवारी है। शिल्पा शिंदे ने आज तक शादी नहीं की है। शिल्पा शिंदे को टीवी शो मायका के सेट पर प्यार हुआ था। वो अपने को स्टार रोमित राज से प्यार करने लगी थी।

घर से ड्रग्स और चरस बरामद होने के बाद इस टीवी अभिनेता को NCB ने किया गिरफ्तार

Bigg Boss होस्ट करण जौहर पर बरसी Divya Agarwal, कहा वो कौन होते हैं मेरे बारे में फैसला सुनाने वाले

बट चुके थे शादी के कार्ड, ऐन मौके पर Shilpa Shinde ने कर दिया था शादी से इंकार, 44 की उम्र में भी कुंवारी हैं

Shilpa Shinde on Gangs of Filmistan Format: क्या शुरू होने से पहले शिल्पा शिंदे ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ छोड़ने की तैयारी में

इस टीवी शो के दौरान ही दोनों करीब आए और इसके बाद एक वक्त ऐसा आया जब शिल्पा शिंदे और रोमित राज ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। ये दोनों गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे जिसके लिए गोवा में एक होटल भी बुक कर लिया गया था।

Shilpa Shinde के भाभी जी घर पर हैं शो छोड़ने के बाद गिरने लगी थी शो की टीआरपी

शादी 29 नवंबर साल 2009 में होने वाली थी। लेकिन सब कुछ होने के बावजूद ऐन मौके पर शिल्पा शिंदे ने शादी तोड़ दी। जबकि उस वक्त शादी के कार्ड तब बट चुके थे। लेकिन शिल्पा शिंदे ने खुद इस शादी को तोड़ने का फैसला किया था।

Shilpa shinde Gangs Of Filmistan: गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान की प्रोड्यूसर शिल्पा के बयान पर भड़की, कही ये बात

शादी को तोड़ने की वजह का खुलासा करते हुए एक बार अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने बताया था कि, उन्होंने करवा चौथ के 2 दिन पहले इसे तोड़ने का फैसला किया। क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि रोमित एक एडजस्टिंग पति नहीं बन सकते। क्योंकि उन्होंने रोहित से अपनी सभी परेशानियों को साझा किया था। लेकिन अभिनेता ने शिल्पा की बातों को सुनने के बाद एक्ट्रेस के परिवार को काफी बुरा भला बोल दिया।

Shilpa Shinde के हाथ लगा बड़ा जैकपॉट, इस अभिनेता के साथ फिल्म में करने वाली हैं रोमांस

इसके बाद शिल्पा ने तय कर लिया कि जो शख्स उनके और उनके परिवार की इज्जत नहीं कर सकता ऐसे इंसान से शादी जैसे बंधन में बंधना कोई समझदारी नहीं है। पर्सनल लाइफ के अलावा अभिनेत्री शिल्पा शिंदे प्रोफेशनल लाइफ में भी विवादों में रह चुकी हैं।

Shilpa Shinde के हाथ लगा बड़ा जैकपॉट, इस अभिनेता के साथ फिल्म में करने वाली हैं रोमांस

उन्होंने मशहूर टीवी शो भाभी जी घर पर है के मेकर संजय कोहली पर यौन शोषण का आरोप भी लगाया था। पूरे केस में कोई सबूत ना मिलने की वजह से कोहली को कुछ नहीं हुआ और ये केस आखिरकार बंद हो गया।

Shilpa Shinde के भाभी जी घर पर हैं शो छोड़ने के बाद गिरने लगी थी शो की टीआरपी

Share this story

Tags