‘खतरों के खिलाड़ी’ में एंट्री से पहले ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा संग पहुंचीं थाईलैंड? यहां जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का सच?
ईशा सिंह 'बिग बॉस 18' के बाद से ही सुर्खियों में हैं। सलमान खान के शो में हिस्सा लेते ही ईशा सिंह की किस्मत चमक गई। अब वह पहले से अधिक लोकप्रिय हैं और उनके पास परियोजनाओं की लाइन लगी हुई है। काफी समय से चर्चा है कि ईशा सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ सकती हैं। अब इस शो के शुरू होने से पहले ईशा थाईलैंड पहुंच गई हैं।
ईशा और अविनाश एक साथ थाईलैंड गए
उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ अविनाश मिश्रा भी नजर आ रहे हैं। दोनों 'बिग बॉस' में अपने लव एंगल के कारण सुर्खियों में रहे थे। हालांकि अविनाश के इजहार के बाद भी ईशा ने नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार नहीं किया। शो खत्म होने के बाद भी दोनों साथ नजर आते हैं। ऐसे में अब ईशा सिंह थाईलैंड में भी अविनाश के साथ नजर आई हैं।
ईशा और अविनाश थाईलैंड में क्या कर रहे हैं?
इससे पहले कि आप कुछ और सोचें और ऐसी धारणा बना लें कि ये दोनों रोमांस या छुट्टियां मनाने के लिए थाईलैंड गए हैं, आपको बता दें, ऐसा नहीं है। दरअसल, दोनों ही काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर हैं। जल्द ही इन दोनों का एक म्यूजिक वीडियो आने वाला है और इसी की शूटिंग के लिए ईशा और अविनाश थाईलैंड पहुंचे हैं। अब जो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, वे शूटिंग की हैं। तस्वीरों में दोनों का बेहद अलग लुक सामने आया है।
ईशा और अविनाश की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा
आपको बता दें, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की यह पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है। फिलहाल इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस इस बात से खुश हैं कि ये दोनों फिर से साथ नजर आएंगे। वैसे भी फैंस को इन दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। ऐसे में इन दोनों को एक बार फिर पर्दे पर साथ देखना इनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।