खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगी Rubina Dilaik, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा
मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का अगला सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए प्रतियोगियो की तलाश भी मेकर्स ने शुरू कर दी है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स की एंट्री को लेकर खबर सामने आ रही है। जिसमे उमर रियाज प्रतीक सहजपाल और सिंबा नागपाल जैसे नाम शामिल है।

इसके अलावा खबरों में कहा जा रहा है कि, बिग बॉस सीजन 14 की विनर रह चुकी और टीवी अभिनेत्री रूबीना दिलाईक भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आ सकती है। इस तरह की खबरें आने के बाद खुद अभिनेत्री रूबीना दिलाईक ने साफ किया है कि वो खतरों के खिलाड़ी सीजन के 12 में नजर आएंगी या नहीं।

अभिनेत्री ने एक बयान देकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। रूबीना दिलाईक ने बताया कि, वो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का हिस्सा नहीं बनने वाली है। ये एक महज अफवाह है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूबीना दिलाईक को इससे पहले खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के लिए भी अप्रोच किया गया था।
Bappi Lahiri Funeral Live Updates पवनहंस श्मशान घाट में होने जा रहा बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार

अभिनेत्री उसके बाद अपने अगले वर्क कमिटमेंट की वजह से इस टीवी शो का हिस्सा नहीं बन पाई थी। जिसके बाद उनके पति अभिनव शुक्ला इस शो का हिस्सा बने थे।
Bappi Lahiri Funeral Live Updates कुछ ही देर में होगा बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Hina Khan की तस्वीरें, वेकेशन एन्जॉय कर रही अभिनेत्री

