Samachar Nama
×

Bappi Lahiri Funeral Live Updates पवनहंस श्मशान घाट में होने जा रहा बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार

Bappi Lahiri Funeral Live Updates

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बप्पी लहरी का निधन हो गया है और आज यानी सुबह 10 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार होने जा रहा है। जिसके लिए मुंबई के विले पार्ले एरिया में स्थित पवनहंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले काफी समय से बप्पी लहरी बीमार चल रहे थे। 1 महीने के इलाज के बाद उनका बीते 16 फरवरी को उनका निधन हो गया। इलाज के दौरान ही बप्पी लहरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

bappi

खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, बप्पी लहरी का निधन sleep apnea नाम की बीमारी के चलते हुआ है। बप्पी लहरी के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा अल्का याग्निक, अनुराधा पौडवाल, काजोल, तनुजा और राकेश रोशन जैसे सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन करने उनके घर गए थे। बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार आज सुबह होने जा रहा है।

bappi

महज कुछ ही समय में उनके बेटे हैं उनको मुखाग्नि देंगे। बप्पी लहरी का पार्थिव शरीर को शमशान घाट के लिए ले जाया जा रहा है। फूलों से सजी गाड़ी में बप्पी दा को ले जाया जा रहा है। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। बप्पी लहरी हाउस में हो रही पूजा खत्म होते ही विले पार्ले श्मशान घाट में उनका पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा।

bappi

श्मशान घाट में भी उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो चुकी है। बप्पी लहरी के घर से श्मशान घाट का रास्ता 10 मिनट का बताया जा रहा है। बप्पी लहरी के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स और उनके करीबी रिश्तेदार पहुचेंगे।

bappi

Share this story