हल्दी के बाद Karishma Tanna-Varun Bangera की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने
मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बनने जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उनके घर में शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। जहां अभिनेत्री की हल्दी सेरेमनी की गई और अब उनकी मेहंदी सेरेमनी भी हो चुकी है। करिश्मा तन्ना की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। अब अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मेहंदी की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

जिसमे आप देख सकते हैं कि अभिनेत्री ने मीडिया के सामने अपने हाथों में रची मेहंदी को फ्लॉन्ट करती नजर आई है। इस दौरान करिश्मा तन्ना अपने होने वाले पति के साथ मीडिया के सामने जमकर पोज दे रही हैं। टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में जोरों शोरों से चल रही है।
Gangubai Kathiawadi के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहर ढा रही Alia Bhatt, Ajay Devgn के साथ दिया पोज
बीती रात मेहंदी की रस्म निभाई गई है। अभिनेत्री ने अपने मेहंदी रचे हाथ मीडिया के सामने फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर उनकी मेहंदी की रस्म की तस्वीरें छाई हुई है। इसी के साथ मीडिया पर्सन ने करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा को शादी की बधाई दी है।

दोनों ने मीडिया का धन्यवाद किया। अभिनेत्री येलो कलर के लहंगे में काफी गॉर्जियस लग रही थी। जबकि उनके होने वाले पति लाल कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे है। आपको बता दें कि, करिश्मा तन्ना और वरुण की शादी 5 फरवरी को होने जा रही है। दोनों सितारे मुंबई में ही ग्रैंड वेडिंग कर रहे हैं। जिसमे उनके कुछ खास करीबी दोस्त ही एंट्री करेंगे।
Alia Bhatt और Ajay Devgn की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Amitabh Bachchan ने इतने करोड़ में बेचा दिल्ली का घर, मां तेजी बच्चन के नाम था बंगला

